अडानी को पछाड़कर मुकेश अंबानी ने फिर कायम की बादशाहत, वापस हासिल किया एशिया के सबसे बड़े अरबपति का ताज

मुकेश अंबानी ने हासिल किया एशिया के सबसे बड़े अरबपति का ताज

नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी और अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी के बीच सबसे बड़े अरबपति की रेस लगी है। कभी कोई आगे होता है तो अगले ही पल दूसरा उसे पछाड़ देता है। इस आगे-पीछे की रेस में अब मुकेश अंबानी ने बाजी मार ली है और एक बार फिर से एशिया के सबसे बड़े अरबपति का खिताब हासिल कर लिया है।

 Mukesh Ambani beat Gautam Adani to become Asias Biggest Billionaire

मुकेश अंबानी ने एक बार फिर एशिया के सबसे बड़े अरबपति बन गए हैं। गुरुवार को फोर्ब्स ने दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट जारी की, जिसमें टॉप-10 लिस्ट में मुकोश अंबानी छठे नबंर पर पहुंच गए। इसके साथ ही उन्होंने एशिया के सबसे अमीर अरबपति का ताज भी हासिल कर लिया। गुरुवार को फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट जारी की गई, जिसके मुताबिक मुकेश अंबानी संपत्ति 3.1 अरब डॉलर बढ़ी तो वहीं गौतम अडानी की संपत्ति में 1.3 अरब डॉलर का नुकसान हुआ। इसे तेजी के साथ ही अडानी एक पायदान नीचे खिसक गए तो वहीं मुकेश अंबानी टॉप 6 में अपनी जगह बनाने में सफल रहें।

गुरुवार को रिलायंस के शेयरों में तेजी देखने को मिला। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 3.22 फीसदी की तेजी आई। इसका असर अंबानी की संपत्ति पर पड़ा और उन्होंने एक बार फिर से अपना ताज हासिल कर लिया। फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक जहां मुकेश अंबानी की संपत्ति गुरुवार को 101.2 अरब डॉलर हो गई तो वहीं अडानी का कुल नेटवर्थ 100.5 अरब डॉलर रह गया। जिसके कारण लिस्ट में ये उलटफेर हुआ है।

वहीं अरबपतियों की इस लिस्ट में टेस्ला और स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क नंबर एक की पॉजिशन पर है। एलन मस्क की कुल संपत्ति 225.5 अरब डॉलर है। दूसरे नंबर पर बर्नार्ड अर्नाल्ट हैं, जिनकी संपत्ति 156.3 अरब डॉलर है। तीसरे नंबर पर अमेजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस हैं, जिसकी कुल संपत्ति 147.4 अरब डॉलर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+