MSME Card Benefits: क्या है एमएसएमई कार्ड, जिसमें सरकार दे रही 5 लाख रुपये, जानें कैसे करें आवेदन
MSME Card Benefits: मोदी सरकार छोटे कारोबारियों यानी एमएसएमई को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई योजनाएं चल रही हैं। इन योजनाओं में से एक है एमएसएमई कार्ड।

एमएसएमई कार्ड के जरिये केंद्र सरकार छोटे कारोबारियों को 5 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराती है। इस योजना का मकसद है कि छोटे कारोबारी अपने काम को और आगे बढ़ा सकें। आइये जानते हैं क्या है एमएसएमई कार्ड और इसके फायदे।
एमएसएमई कार्ड क्या है? (MSME Card Kya hai)
एमएसएमई कार्ड को उद्यम रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट भी कहा जाता है। उद्यम रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट सरकार का दिया हुआ एक पहचान पत्र है, जो व्यवसायियों को मिलता है। ये उन छोटे कारोबारों को मिलता है जो सरकार के बताए नियमों के हिसाब से अपना काम करते हैं। इस कार्ड से सरकारी योजनाओं का फायदा मिलता है। यह एक तरह का क्रेडिट कार्ड होता है, जिसमें 5 लाख रुपये तक की लिमिट मिलती है। इसमें आपको कम ब्याज दर पर लोन मिलता है।
5 लाख रुपये की मदद कैसे मिलेगी? (MSME Card se Loan Kaise Milega)
एमएसएमई कार्ड के तहत अलग-अलग योजनाओं के लिए 5 लाख रुपये तक की सहायता मिलती है। इस मदद का इस्तेमाल इन कामों में किया जा सकता है:
- नई मशीनें खरीदना: कारोबार को बढ़ाने के लिए नई मशीनें या औजार खरीद सकते हैं।
- रोज के खर्चों के लिए पैसा: कारोबार चलाने के लिए रोज के खर्चों के लिए पैसा मिल सकता है।
- काम को बेहतर बनाना: नए तरीके और तकनीक अपनाकर अपने काम को बेहतर बना सकते हैं।
- मार्केटिंग और प्रचार: अपने सामान या काम को लोगों तक पहुँचाने के लिए मार्केटिंग और प्रचार कर सकते हैं।
कैसे करें अप्लाई? (How to Apply For MSME Card)
एमएसएमई कार्ड और 5 लाख रुपये की मदद के लिए अप्लाई करना आसान है। आप उद्यम रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद बैंक से एमएसएमई कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
एमएसएमई क्रेडिट कार्ड के लिए ऐसे करें आवेदन (MSME Card Kaise Banta hai)
- बैंक शाखा पर जाएं: सबसे नजदीकी बैंक शाखा में जाकर आवेदन करें।
- पात्रता की जांच करें: बैंक अधिकारी से अपनी पात्रता की पुष्टि प्राप्त करें।
- आवश्यक दस्तावेज़: आधार कार्ड, पैन कार्ड, व्यवसाय रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र, बैंक स्टेटमेंट, इनकम प्रूफ और उद्यम पोर्टल रजिस्ट्रेशन (यदि उपलब्ध हो)।
- दस्तावेज़ सत्यापन: बैंक आपके द्वारा प्रदान किए गए दस्तावेज़ों की जांच करेगा।
- क्रेडिट कार्ड जारी: सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद एमएसएमई क्रेडिट कार्ड जारी किया जाएगा।
एमएसएमई कार्ड के और फायदे (MSME Card Benefits in Hindi)
- बैंक से आसानी से लोन मिल सकता है।
- सरकारी कामों में पहले मौका मिल सकता है।
- पेटेंट और ट्रेडमार्क में छूट मिल सकती है।
- बिजली बिल और टैक्स में भी छूट मिल सकती है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications