Budget 2025: मोदी सरकार का MSME के लिए बड़ा ऐलान, लोन 5 करोड़ से बढ़ाकर किया 10 करोड़, जानिए और क्या-क्या?
Budget 2025: मोदी सरकार ने अपने केंद्रीय बजट 2025 (Union Budget 2025) में सौगातों का पिटारा खोल दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक क्षेत्र के लिए कोई ना कोई घोषणा की है। किसानों से लेकर युवाओं तक, महिलाओं से लेकर छात्राओं तक वित्त मंत्री ने कई सौगात दी है। इसी कड़ी में सूक्ष्म और लघु उद्यमों यानी MSMEs के लोन का दायरा भी बढ़ा दिया है।
अपने बजट 2025 भाषण (Budget 2025) में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सभी MSMEs के वर्गीकरण (classification) के लिए निवेश और टर्नओवर की सीमा को क्रमशः 2.5 और 2 गुना तक बढ़ाया जाएगा। इससे उन्हें आगे बढ़ने और हमारे युवाओं के लिए रोजगार पैदा करने का आत्मविश्वास मिलेगा।

Budget 2025: लोन 5 करोड़ से बढ़ाकर किया 10 करोड़
Budget 2025 वित्त मंत्री ने ऐलान करते हुए कहा कि लोन तक पहुंच में सुधार करने के लिए क्रेडिट गारंटी कवर को बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सूक्ष्म और लघु उद्यमों के लिए 5 करोड़ रुपए से 10 करोड़ रुपये तक किया गया है, जिससे अगले 5 वर्षों में 1.5 लाख करोड़ रुपये का अतिरिक्त ऋण मिलेगा।
उन्होंने कहा कि स्टार्टअप के लिए 10 करोड़ रुपये से 20 करोड़ रुपये तक, 27 फोकस क्षेत्रों में ऋण के लिए गारंटी शुल्क को 1% तक कम किया जा रहा है, जो कि आत्मनिर्भर भारत के लिए अहम हैं।
ये भी पढ़ें: Budget 2025: '₹12 लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं', मिडिल क्लास को बड़ी राहत! जानें आगे का टैक्स स्लैब क्या?
पढ़ें Budget 2025 से जुड़ी घोषणाएं?
- अब 12 लाख रुपये तक की आय पर कोई आयकर नहीं देना होगा
- ST-SC उद्यमी 5 लाख महिलाओं के लिए 2 करोड़ तक का लोन
- कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों की 36 दवाएं मूल सीमा शुल्क
- 'भारत ट्रेड नेट' (BTN) की स्थापना की जाएगी
- एक लाख करोड़ रुपए का शहरी चुनौती कोष स्थापित करेगी
- डेयरी और फिशरी के लिए 05 लाख तक का लोन
- पूर्वी क्षेत्र में 3 निष्क्रिय यूरिया संयंत्रों को फिर से खोला है
- असम के नामरूप में यूरिया प्लांट लगेगा
- स्टार्ट अप के लिए 10 हजार करोड़ का फंड
- लेदर स्कीम से 22 लाख लोगों को रोजगार
- भारत को खिलौना हब बनाएंगे
- खिलौनों के लिए राष्ट्रीय योजना का निर्माण
- किसान क्रेडिट कार्ड 7.7 करोड़ किसानों, मछुआरों और डेयरी किसानों को अल्पावधि ऋण की सुविधा प्रदान करता है।
- KCC(किसान क्रेडिट कार्ड) ऋण सीमा 5 लाख रुपए बढ़ाई
- पीएम धन धान्य कृषि योजना का ऐलान, 100 जिलों को कवर












Click it and Unblock the Notifications