कोरोना इफेक्ट: मूडीज ने घटाई भारत की GDP ग्रोथ, 2020 में 2.5 फीसदी रहेगी आर्थिक वृद्धि दर

नई दिल्ली। ग्लोबल क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने साल 2020 के लिए भारत की ग्रोथ रेट को पिछले अनुमान से घटाकर 2.5 फीसदी कर दिया है। इससे पहले इसके 5.3 फीसदी रहने की संभावना थी। कोरोना वायरस के संकट पर मूडीज ने कहा कि इससे वैश्विक अर्थव्यवस्था को बहुत बड़ा झटका लगेगा। साथ ही कोरोना वायरस के चलते देश-दुनिया में आवागमन पर रोक के कारण आर्थिक लागत बढ़ी है और इसी वजह से देश की वृद्धि दर घटने का अनुमान है।

Recommended Video

    Lockdown: Moody's ने घटाया Growth का अनुमान, 2020 में India की GDP रहेगी 2.5% | वनइंडिया हिंदी
    indian economy, gdp growth, economy, moody, business in india, coronavirus, covid 19, lockdown, भारतीय अर्थव्यवस्था, जीडीपी ग्रोथ, मूडीज, भारत में बिजनेस, कोरोना वायरस, कोविड 19, लॉकडाउन

    अपने 'ग्लोबल मैक्रो आउटलुक 2020-21' में मूडीज ने कहा कि अनुमानित वृद्धि दर के हिसाब से भारत में 2020 में आय में तेज गिरावट हो सकती है। जिससे साल 2021 में घरेलू मांग और आर्थिक स्थिति में सुधार की दर पहले से अधिक प्रभावित हो सकती है। उसने कहा, 'भारत में बैंकों और गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों के पास नकद धन की भारी कमी के कारण कर्ज हासिल करने को लेकर पहले से ही बड़ी बाधा चल रही है।'

    बता दें कोरोना वायरस (कोविड-19) के सामुदायिक फैलाव को रोकने के लिए इस हफ्ते की शुरुआत में भारत सरकार ने देश में 21 दिन का लॉकडाउन (सार्वजनिक पाबंदी) लगाया है। देश में कोरोना वायरस से अब तक 17 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 724 लोग अब भी इससे संक्रमित हैं। लॉकडाउन के कारण कारोबार और कारखाने बंद किए गए हैं। जिसके कारण लाखों की संख्या में दिहाड़ी मजदूरी करने वाले लोगों की आजीविका प्रभावित हो रही है। इसके साथ ही रेल, हवाई जहाज और बस सेवाएं आदि सभी निलंबित हैं।

    वहीं दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या पांच लाख से भी ऊपर पहुंच हो गई है। जबकि मरने वालों की संख्या 24 हजार का आंकड़ा पार कर चुकी है। मूडीज ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को लेकर कहा है कि साल 2020 में वैश्विक अर्थव्यवस्था में भी कमी आएगी और इसमें 2021 में तेजी देखने को मिल सकती है। कंपनी ने अपने वैश्विक आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को भी संशोधित किया है। मूडीज के मुताबिक 2020 में वैश्विक अर्थव्यवस्था के वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद में 0.5 फीसदी की कमी आएगी जबकि कोरोना वायरस संकट से पहले यानी बीते साल नवंबर में मूडीज ने वैश्विक अर्थव्यवस्था के 2020 में 2.6 फीसदी की दर से बढ़ने का अनुमान जताया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+