माइक्रोसॉफ्ट की सैलरी गाइडलाइन लीक, जानें किस लेवल पर है सबसे ज्यादा सैलरी
माइक्रोसॉफ्ट के लिए एक चिंताजनक खबर है। हाल ही में उसकी सैलरी गाइडलाइन लीक हो गई। इनसाइडर की एक रिपोर्ट के मुताबिक गाइडलाइन इस साल की शुरुआत में प्रकाशित की गई थी।
इस गाइडलाइन को भर्ती करने वाले मैनेजर्स द्वारा यूज किया जाता है, ताकि ये तय किया जा सके कि नए कर्मचारी को कितनी सैलरी दी जाए। हालांकि ये स्पष्ट नहीं है कि दिशानिर्देश कितने व्यापक रूप से लागू होते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक सैलरी पैकेज अलग-अलग लोकेशन के हिसाब से अलग-अलग होता है, इसलिए सभी यूनिट में प्रति स्तर भुगतान के लिए कंपनी-व्यापी मानक मौजूद नहीं है। जैसे- न्यूयॉर्क और सैन फ्रांसिस्को के कर्मचारियों को उन क्षेत्रों में रहने की उच्च लागत को कम करने के लिए बड़े चेक मिलते हैं।
लीक हुई गाइडलाइन को देखने पर पता चला कि लेवल 70 सर्वोच्च रैंक है, जिसका बेसिक वेतन $231,700 से $361,500 तक है। कथित तौर पर इस विशेष रैंक के लिए नियुक्ति बोनस $310,000 से $1.2 मिलियन के बीच होता है। Microsoft कंपनी के अंदर कर्मचारियों की रैंक को डिसाइड करने के लिए इसी तरह के रैंक का इस्तेमाल करता है। मतलब आपका लेवल जितना ऊंचा होगा, आप उतने ही वरिष्ठ होंगे।
रिपोर्ट में आगे बताया गया कि लेवल 63 को वरिष्ठ और लेवल 65 को प्रमुख कर्मचारी माना जाता है। वहीं सबसे निचली रैंकिंग वाला कर्मचारी $42,500 वेतन लेता है। इस स्तर के कर्मचारी हायरिंग बोनस या स्टॉक अवार्ड के हकदार नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications