Good News: 21 दिनों तक चलेगी इस स्मार्टफोन की बैटरी, पावर बैंक की तरह करेगा काम,जानें और क्या हैं खूबियां
नई दिल्ली। स्मार्टफोन यूजर्स के लिए अच्छी खबर हैं। जल्द ही एक ऐसा स्मार्टफोन आ रहा है जिसकी बैटरी एक दो या 1 हफ्ते नहीं बल्कि 21 दिनों तक चलेगी। ये स्माटफोन किसी पावर बैंक की तरह काम करेगा। इस स्मार्टफोन को अगर आप लगातार 21 दिनों तक इस्तेमाल करेंगे तो भी इसकी बैटरी चलती रहेगी। ये स्मार्टफोन Micromax की ओर से पेश किया जा रहा है।

जानें इस स्मार्टफोन की खूबियां
माइक्रोमैक्स जल्द नया स्मार्टफोन लाने जा रहा है, जिसकी बैटरी 21 दिनों तक चलेगी। इस स्मार्टफोन के बारे में माइक्रोमैक्स की ओर से अभी कोई जानकारी नहीं दी गई हैं, लेकिन भारत प्लस 5 के वेबसाइट पर इसे लिस्ट कर लिया गया है। इस फोन के बारे में अभी बहुत अधिक जानकारी नहीं मिल सकी है। हालांकि कहा जा रहा है कि इस फोन की सबसे बड़ी खूबी उसका बैटरी बैकअप है।

21 दिनों तक चलेगी बैटरी
इस फोन की खासियत है कि इसमें 5000mAh की बैटरी है। माइक्रोमैक्स का दावा है कि इस फोन की बैटरी 21 दिनों का स्टैंडबाय टाइम दे सकता है। इस फोन को पावर बैंक के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

जानें फोन की खूबियां
इस फोन में सबसे स्ट्रॉग प्लाइंट उसकी बैटरी है। वहीं इसमें 2.5D कर्व्ड ग्लास वाला 5.2-इंच डिस्प्ले है। इसमें 2GB रैम के साथ-साथ 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। वहीं 5 मेगा पिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसकी फोन की इंटरनल मेमोरी 16GB की है , जिसे मेमोरी कार्ड से 64जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications