MeToo के घेरे में टाटा मोटर्स के अधिकारी, महिला कर्मचारी ने लगाया यौन शोषण का आरोप
नई दिल्ली। बॉलीवुड और फिल्म इंडस्ट्री इन दिनों #MeToo के घेरे में है। फिल्म इंडस्ट्री में एक के बाद यौन शोषण के मामले सामने आ रहे है। फिल्म और मीडिया जगत के बाद अब ये कैपेंन बिजनेस जगत में भी पहुंच गया है। टाटा मोटर्स के अधिकारी पर यौन शोषण के आरोप लगे है। टाटा मोटर्स के चीफ कम्युनिकेशंस ऑफिसर सुरेश रंगराजन के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है। रंगराजन पर महिला कर्मचारी के साथ गलत व्यवहार करने का आरोप लगा है।

इसके साथ ही टाटा मोटर्स ने 11 अक्टूबर को एक स्टेटमेंट जारी किया, जिसमें उसने अपने यहां काम करने वाले सभी लोगों की सुरक्षा का ख्याल रखने का भरोसा दिलाया। कंपनी ने कहा कि इस मामले की सख्ती से जांच की जाएगी। टाटा मोटर्स ने कहा कि इस तरह का व्यवहार टाटा कोड ऑफ कंडक्ट के खिलाफ है और कंपनी की अंतरिम इकाई इसकी जांच करेगी।












Click it and Unblock the Notifications