मेटा ने भारत सहित दुनियाभर में 'Threads' को किया लॉन्च, ट्विटर को मिलेगी कड़ी टक्कर

ट्विटर को टक्कर देने के लिए मेटा ने आधिकारिक तौर पर थ्रेड्स (Threads) को लॉन्च कर दिया है। इसे भारत सहित दुनियाभर में लॉन्च कर दिया गया है। इस नए ऐप को गूगल प्ले और एप्ल स्टोर्स से डाउनलोड किया जा सकता है।

मेटा इस ऐप को इंस्टाग्राम के विस्तार रूप के तौर पर प्रस्तुत कर रहा है। लेकिन यह ऐप इंस्टाग्राम से बिल्कुल अलग है और लगभग ट्विटर की ही तरह का है। उदाहरण के तौर पर यूजर्स इसपर कई पोस्ट सीरीज के तौर पर कर सकते हैं, जैसा ट्विटर पर विकल्प होता है।

threads

इंस्टाग्राम के वेरिफाइड यूजर्स को इस ऐप पर आकर्षित करने के लिए जो लोग इस ऐप पर आएंगे उन्हें अपने आप ब्लू टिक मिल जाएगा। साइनअप करते ही इंस्टाग्राम यूजर्स को इस ऐप पर ब्लू टिक मिल जाएगा।

थ्रेड्स को डाउनलोड करने के लिए यूजर्स को गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर मे इसे डाउनलोड करना होगा। इसके बाद इंस्टाग्राम आईडी से लॉगिन करना होगा। अगर आप पहले से ही इंस्टाग्राम पर लॉगिन हैं तो थ्रेड्स आपसे सिर्फ इसे लॉगिन करने की इजाजत मांगेगा, यानि आपको पूरी जानकारी नहीं दर्ज करानी होगी।

मेटा इंस्टाग्राम को फोटो शेयर करने के प्लेटफॉर्म के तौर पर प्रोजेक्ट करती है, जबकि थ्रेड्स को टेक्स्ट शेयर करने के प्लेटफॉर्म के तौर पर पेश किया जा रहा है। जोकि काफी कुछ ट्विटर की ही तरह है।

हर पोस्ट में 500 कैरेक्टर हो सकते हैं। इसके साथ ही यूजर्स यह कंट्रोल कर सकते हैं कि कौन उनके पोस्ट पर कमेंट कर सकता है। आप यहां पर फॉलो, अनफॉलो कर सकते हैं, प्रोफाइल को रिपोर्ट कर सकते हैं। आपने इंस्टाग्राम पर अगर किसी अकाउंट को ब्लॉक किया है तो वह थ्रेड्स पर अपने आप ब्लॉक हो जाएगा।

हालांकि थ्रेड्स पर कुछ फीचर्स अभी उपलब्ध नहीं हैं। यूजर्स जीआईएफ जोड़ नहीं सकते हैं, क्लोज फ्रैंड का भी विकल्प नहीं है। सबसे जरूरी बात यह है कि थ्रेड्स में अभी डीएम नहीं है, यूजर्स स्टोरी पोस्ट कर सकते हैं।

थ्रेड्स की एक अपनी वेबसाइट है, हालांकि अभी यह लाइव नहीं हुई है। इंस्टाग्राम के चीफ एडम मोसेरी ने ट्वीट करके इसके लॉन्च की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि हमे उम्मीद है कि लोगों के बीच संवाद के लिए थ्रेड्स एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म बनेगा, हम उस कम्युनिटी को तैयार करने का काम करेंगे जो पहले से ही इंस्टाग्राम पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+