Mazagon Dock Shipbuilders IPO: 29 सितंबर खुलेगा मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स IPO, जानिए इस इश्यू के बारे में सबकुछ

Mazagon Dock Shipbuilders IPO: 29 सितंबर खुलेगा मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स IPO, जानिए इस इश्यू के बारे में सबकुछ

नई दिल्ली। शेयर बाजार में निवेश करने वाले लोगों को लिए 29 सितंबर से एक और विकल्प शुरु होने जा रहा है। 29 सितंबर मंगलवार से मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स आईपीओ की शुरुआत होने जा रही है। कंपनी ने शेयर बाजार में विनिवेश के लिए करीब 3 करोड़ 5 लाख शेयर को ऑफर फॉर सेल आईपीओ के तौर पर बाजार में लाने जा रही है।

 Mazagon Dock Shipbuilders IPO: Must Know these thing before investment

प्राइस बैंड की बात करें तो कंपनी ने 135-145 प्राइस बैंड के साथ इसके IPO की शुरुआत करने की तैयारी की है। इस आईपीओ के इस्यू प्राइस के जरिए सरकार 444 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी कर रही है। आपको बता दें कि मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स देश में एकमात्र कंपनी है, जो भारतीय नौसेना के लिए विनाशक और पनडुब्बियां बनाती है। इस कंपनी में सरकार की सौ फीसदी हिस्सेदारी है, जिसमें से सरकार 15.17 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में है।

आप इस आईपीओ में 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच निवेश कर सकते हैं। इस इश्यू में 35 फीसदी शेयर रिटेल निवेशकों के लिए रखे गए हैं। वहीं क्यूआईबी के लिए 50 फीसदी और अमीर निवेशकों के लिए 15 फीसदी शेयर आरक्षित हैं। वहीं कर्मचारियों के लिए 3,45,517 शेयर आरक्षित रखे गए हैं। इस कंपनी के इश्यू के आवंटन की जानकारी 7 अक्टूबर तक आएगी। इस कंपनी के शेयर की लिस्टिंग 12 अक्टूबर को होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+