Bitcoin को मई में मिले बड़े झटके, एक दिन में हुआ था 4.53 अरब डॉलर का नुकसान
नई दिल्ली, 1 जून। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन के लिए मई का महीना सबसे बुरा गुजरा है। मई में बिटकॉइन में 36% की गिरावट दर्ज की गई है जो 2018 के बाद सबसे ज्यादा है। क्रिप्टोकरेंसी ट्रैकर कॉइनगेको के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार 2013 के बाद ये दूसरी सबसे बड़ी गिरावट है।

बिटकॉइन अप्रैल में अपने सर्वोच्च स्तर 64,895 डॉलर पर पहुंचने के बाद मई में तेजी से लुढ़की। बिटकॉइन में पहली बार गिरावट तब देखी गई जब अमेरिकी वित्त विभाग की जांच की खबर आई। इसके बाद 13 मई को टेस्ला के बिटकॉइन पेमेंट रोकने के बाद यह 50,000 डॉलर से नीचे पहुंच गई। इसके बाद चीन की क्रिप्टोकरेंसी माइनिंग और ट्रेडिंग पर प्रतिबंध के बाद भी यह तेजी से लुढ़की और मार्च के बाद यह पहली बार 40,000 डॉलर के नीचे गिर गई।
एक दिन में हुआ सबसे बड़ा नुकसान
मई की आरंभ में बिटकॉइन जहां 57,829 डॉलर पर कारोबार कर रही थी वही महीने के आखिर में 36 प्रतिशत लुढ़ककर 37,341 पर पहुंच गई। क्रिप्टोकरेंसी एक बार 30,000 डॉलर के करीब तक भी पहुंच गई थी। हालांकि यह 40 हजार डॉलर तक चढ़ी लेकिन ज्यादा समय तक यहां रह नहीं सकी और फिर नीचे गिर गई।
14 से 20 मई के बीच बिटकॉइन ने निवेशकों को 14.2 अरब डॉलर का झटका दिया था। ग्लासनोड की रिपोर्ट के मुताबिक बिटकॉइन ने 19 मई को 4.53 अरब डॉलर का सबसे बड़ा घाटा हुआ था जबकि उसी सप्ताह में 14.2 अरब डॉलर का नुकसान हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications