देशभर में कई ATM ने काम करना किया बंद, कैश के लिए लोग परेशान

नई दिल्ली। देशभर के एटीएम में समस्याएं आ रही हैं। एक साथ कई एटीएम ने काम करना बंद कर दिया है। अधिकांश एटीएम या तो आउट ऑफ कैश है या फिर वो काम ही नहीं कर रहे हैं। ऐसे में लोगों को कैश के लिए भारी समस्या हो रही है। लोग एटीएम कार्ड लेकर बैंक पहुंच रहे हैं। एटीएम में आई इस समस्या के पीछे की असली वजह क्या है ये तो साफ नहीं हो पा रही हैं, लेकिन देशभर के एटीएम में आई इस दिक्कत के दो कारण समझ में आ रहे हैं।

 200 रुपए की नोट वजह

200 रुपए की नोट वजह

रिपोर्ट्स के मुताबिक एटीएम में आई इस दिक्कत के पीछे दो कारण हो सकते हैं। पहला कारण ये की 200 रुपए के नोट की वजह से एटीएम में बदलाव किया जाना है। 4 जनवरी को आरबीआई ने बैंकों को जल्द से जल्द 200 रुपए के नोटों को एटीएम में उपलब्ध कराने को कहा है। ऐसे में बैंकों को जल्द से जल्द एटीएम में बदलाव करने हैं। 200 रुपए के नोटों की उपलब्धता एटीएम के जरिए करवाने के लिए देशभर के करीब 2.2 लाख एटीएम में बदलाव करने होंगे। ऐसे में हो सकता है कि इसी बदलाव की वजह से देशभर में एटीएम मशीनों में दिक्कतें आ रही हो।

डिजिटल ट्रांजेक्शन को मिलेगा बढ़ावा

डिजिटल ट्रांजेक्शन को मिलेगा बढ़ावा

वहीं दूसरी वजह अटकलबाज़ी है। कहा जा है कि डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए ऐसा किया जा सकता है। कैश की किल्लत होने पर लोग खुद ब खुद डिजिटल ट्रांजेक्शन की रूख करने लगेंगे। आपको बता दें कि मई 2017 से लेकर नवंबर 2017 तक देशभर में 1782 एटीएम बंद किए गए।

FRDI बिल भी एक कारण

FRDI बिल भी एक कारण

वहीं लोग ये भी मान रहे हैं कि FRDI बिल की वजह से लोग बैंकों से अपना पैसा निकाल रहे हैं। ऐसे में बैंक में कैश की किल्लत हो गई है। हो सकता है कि इसी कैश की किल्लत की वजह से एटीएम तक कैश नहीं पहुंच पा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+