महिंद्रा ग्रुप के पूर्व चेयरमेन केशब महिंद्रा का निधन, कुछ दिन पहले Forbes की लिस्ट में हुए थे शामिल

Keshub Mahindra death News: महिंद्रा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन और उद्योगपति केशब महिंद्रा का निधन हो गया है। निधन की जानकारी लगते ही कई उद्योगपतियों ने शोक जताया है।

Keshub Mahindra dies

महिंद्रा समूह के पूर्व अध्यक्ष और उद्योगपति आनंद महिंद्रा के चाचा केशब महिंद्रा का 12 अप्रैल को 99 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। इस खबर की पुष्टि भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र (INSPACe) के अध्यक्ष पवन गोयनका ने अपने ट्वीट के माध्यम से की। केशव महिंद्रा ने 48 वर्षों तक महिंद्रा ग्रुप का नेतृत्व करने के बाद 2012 में चेयरमैन का पद छोड़ दिया था।

कुछ दिन पहले Forbes की लिस्ट में हुए थे शामिल
99 साल के केशब महिंद्रा इस साल फोर्ब्स मैगजीन के अरबपतियों के लिस्ट में और भारत के 16 नए अरबपतियों में जगह बनाकर दुनियाभर के लोगों को चौंका दिया था। इसके साथ ही वह भारत के सबसे उम्रदराज अरबपति बन गए थे। केशब महिंद्रा के पास लगभग 1.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर की संपत्ति थी।

कौन थे केशव महिंद्रा?
केशब महिंद्रा ने पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के व्हार्टन से स्नातक किया था। उन्होंने अपने पिता की कंपनी में काम करना तब शुरू किया जब 1947 में Mahindra & Mahindra प्रतिष्ठित Willys Jeeps का निर्माण कर रही थी।

वह 2004 से 2010 तक प्रधान मंत्री की व्यापार और उद्योग परिषद के सदस्य भी थे। महिंद्रा एंड महिंद्रा समूह के 48 वर्षों तक अध्यक्ष के रूप में नेतृत्व करने के बाद, वह 2012 में सेवानिवृत्त हुए और अपने उत्तराधिकारी के रूप में अपने भतीजे आनंद महिंद्रा को जिम्मेदारियां सौंपी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+