AIR INDIA से 77 साल बाद हुई महाराजा की विदाई, अब ऐसा दिख रहा TATA का नया एयर इंडिया

TATA समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन एयरइंडिया (Air India Airlines) अब बिलकुल नए रंग-रूप में नजर आएगा। एयर इंडिया के लोगो में सालों से नजर आ रहा हाथ जोड़े हुआ महाराजा नजर नहीं आएगा। टाटा कंपनी की एयरइंडिया में अब 77 साल पुराने महाराजा लोगो की जगह अब नया लोगो नजर आएगा। इतना ही नहीं एयरलाइंस में अब क्रू मेंबर्स समेत अन्‍य स्‍टॉफ डिफरेंट ड्रेस में नजर आएंगे।

air india new lobo

कंपनी ने गुरुवार को एयर इंडिया के लोगो और ड्रेस के नए कलर का खुलासा किया है। एयर इंडिया ने बैंगनी रंग के साथ लाल और सफेद रंगों को बरकरार रखा है। एयर इंडिया के नए लोगो का नाम 'द विस्टा' है। एयरलाइन ने आज एक इवेंट में अपने नए टेल डिजाइन और थीम सॉन्ग का भी खुलासा किया।

टाटा संस के चेयरमैन चंद्रशेखरन ने कहा कि एयर इंडिया का नया लोगो असीमित संभावनाओं और आत्मविश्वास का प्रतीक है।

चन्द्रशेखरन ने एयर इंडिया के नए लोगो से दुनिया को रूबरू करवाते हुुए बताया कि ये ऐतिहासिक खिड़की है, ये सुनहरी खिड़की का शिखर असीमित संभावनाओं, प्रगति, आत्मविश्वास का प्रतीक है।

इसके साथ ही उन्‍होंने कहा हम सभी ह्यूमन रिसोर्स के सभी पहलुओं को और अधिक उन्‍नत और अपग्रेड करने का प्रयास कर रहे हैं। अभी हमें बहुत काम करने की आवश्‍यकता है। इसके साथ ही उन्‍होंने बताया कि हमारी कंपनी ने बड़ी संख्‍या में विमानों का ऑर्डर दिया है। उन्‍होंने कहा हमें वर्तमान के विमानों को परिवर्तिैत करना होगा, और ऐसा बनाना होगा कि यात्रियों को ये पसंद आए।

उन्‍होंने कहा ये स‍ब करने में कड़ी मेहनत है लेकिन रास्ता साफ है। हमें पता है कि हमें कहां पहुंचना है। चंद्रशेखरन ने कहा ये नया लोगो हमारी साहसिक दृष्टि का प्रतिनिधित्व करता है। इसके अलावा नया रंग और पैटर्न, आकार और वे कैसे एक साथ आते हैं और वे क्या दर्शाते हैं, यह मायने रखता है।

वहीं एयर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन ने इस मौके पर कहा हम भारत की प्रमुख एयरलाइन की भूमिका की फिर से कल्पना करने के लिए संपूर्ण परिवर्तन के दौर में हैं।उन्‍होंने कहा यह सिर्फ ब्रांड नहीं बदल रहा है ये एयर इंडिया का कम्‍पलीट चेंज है।

उन्‍होंने कहा बड़ा प्रोजेक्‍ट है इसलिए इसमें समय लगेगा लेकिन हम एयर इंडिया के परिवर्तन के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। एयर इंडिया को नई ऊंचाईयों पर पहुंचाने के लिए हम बहुत सारा पैसा, बहुत सारा समय, बहुत सारा जुनून निवेश कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+