कंपनी को हुआ मुनाफा तो कर्मचारियों को कर दिया मालामाल, बोनस में बांटे 6 अरब रुपए
नई दिल्ली, 4 दिसंबर। प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों को बहुत कम मौका मिलता है, जब कंपनियां अपने इम्पॉय को बोनस बांटती है। दुनिया की सबसे बड़ी शिपिंग कंपनी मार्सक ने अपने कर्मचारियों के लिए बंपर बोनस का ऐलान किया है। मार्सक को रिकॉर्ड मुनाफा हुआ तो कंपनी ने इसे अपने कर्मचारियों के साथ साझा किया और 6 अरब रुपए कर्मचारियों को बोनस के तौर पर बांट दिए।

उन्होंने अपने टारगेट से ज्यादा का लक्ष्य हासिल किया है। कर्मचारियों ने अपनी मेहनत के दम पर मुश्किल और अनजान चीजों का सामना किया ताकि सप्लाई की चेन का टूटे, जिसकी बदौलत कंपनी ने तीसरी तिमाही में 5.9 बिलियन की रिकॉर्ड कमाई की। अब कंपनी अपनी इस कमाई का एक बड़ा हिस्सा कर्मचारियों में बांट रही है। कंपनी के 80 हजार कर्मचारियों को बोनस के तौर पर एक हजार डॉलर कैश के तौर पर दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications