Good News: महंगाई से मिली बड़ी राहत, आज से सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, जानें अपने शहर का रेट

Good News: महंगाई से मिली बड़ी राहत, आज से सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, जानें अपने शहर का रेट

नई दिल्ली, 01 अक्टूबर: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने नवरात्री में एलपीजी सिलेंडर के दामों में कटौती की है। हालांकि कटौती कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में की गई है। इसका असर आपकी घरेलू सिलेंडर के दामों पर नहीं पड़ेगा। तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने आज से यानी 01 अक्टूबर से मेट्रो सिटी में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर के दाम में कौटती की है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के मुताबिक 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें 37.50 रुपये प्रति यूनिट तक की कटौती की गई है।

जानिए दिल्ली में कितना सस्ता हुआ LPG सिलेंडर

जानिए दिल्ली में कितना सस्ता हुआ LPG सिलेंडर

लेटेस्ट रेट के मुताबिक आज 1 अक्टूबर से दिल्ली में इंडेन के 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर के दाम 25.5 रुपये सस्ते हुए हैं। यानी आज से 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 1,885 रुपये के बजाय 1,859 रुपये होगी। वहीं कोलकाता में 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 36.5 रुपये की कटौती की गई है। नए रेट के मुताबिक कोलकाता में 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,995.50 रुपये के बजाय 1,959 रुपये होगी।

मुंबई में क्या होगी LPG सिलेंडर की कीमत

मुंबई में क्या होगी LPG सिलेंडर की कीमत

मुंबई में 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 32.5 रुपये कटौती की गई है। नए रेट के बाद मुंबई में 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,811.50 रुपये में मिलेंगे। चेन्नई में 35.5 रुपये 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर सस्ता हुआ है, जिसके बाद 01 अक्टूबर से चेन्नई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 2,009.50 रुपये हो गई है। पहले यहां कीमत 2045 थी।

घरेलू गैस की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव

घरेलू गैस की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव

बता दें कि घरेलू रसोई गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आपको 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर पुराने दामों पर ही मिलेगा। 14.2 किलोग्राम के घरेलू सिलेंडर की कीमतों में पिछली बार 6 जुलाई को 50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी। दिल्ली में घरेलू सिलेंडर की कीमत 1053 रुपये प्रति सिलेंडर है।

सितंबर में भी कम हुई थी कीमत

सितंबर में भी कम हुई थी कीमत

बता दें कि 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में पिछले महीने सितंबर में भी गिरावट हुई थी। सितंबर में कीमते 100 रुपये तक कम हो गई थी। घरेलू सिलेंडर की कीमत कोलकाता में 1079 है। वहीं चेन्नई में घरेलू सिलेंडर की कीमत 1068.5 है। मुंबई में घरेलू सिलेंडर की कीमत 1052. 5 है।

हर महीने की पहली तारीख को तय होती है रेट

हर महीने की पहली तारीख को तय होती है रेट

बता दें कि देश में गैस कंपनियों हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव करती है। 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर ज्यादातर होटलों, खाने-पीने की दुकान, चौपाटी इत्यादी में इस्तेमाल किया जाता है। यह लगातार पांचवां महीना है जब कमर्शियल गैस के दाम घटे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+