आज से सस्ता हो गया है LPG सिलेंडर, जानिए अब कितने में मिलेगा
नई दिल्ली, 01 अगस्त। एलपीजी सिलेंडर के दाम में आज कमी की गई है। यह कमी कॉमर्शिलय गैस सिलेंडर के दाम में की गई है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने कॉमर्शिलय गैस सिलेंडर के दाम में आज 36 रुपए की कमी की है। इसके बाद दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर 1976.50 रुपए में मिल रहा है. जोकि पहले 2012.50 रुपए में मिल रहा था। वहीं कोलकाता में सिलेंडर 36.50 रुपए सस्ता है हुआ है, यह अब कॉमर्शियल सिलेंडर 2085.50 रुपए में मिल रहा है जोकि पहले 2132 रुपए का था। मुंबई में सिलेंडर के दाम 1936.50 रुपए हो गया है जोकि पहले 1972.50 रुपए था। चेन्नई में 2177.50 से घटकर 2141 रुपए हो गया है।
Recommended Video

गैस सिलेंडर हुआ सस्ता
तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट पर कॉमर्शिलय गैस सिलेंडर के दाम में कमी की जानकारी दी गई है। इसके अनुसार 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 36 रुपए की कटौती की गई है। यह कटौती 1 अगस्त से ही लागू हो गई है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में कमी होने से रेस्टोरेंट, ढाबा, होटल आदि वालों को लाभ मिलेगा, क्योंकि यहीं पर कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की सबसे ज्यादा खपत होती है।

घरेलू एलीपीजी सिलेंडर के दाम में बदलाव नहीं
घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बात करें तो इसके दाम में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरेलू एलीपीजी सिलेंडर के दाम में ना तो कोई बढ़ोत्तरी की गई है और ना ही कोई कमी की गई है, यानि घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर है। 14.2 किलोग्राम के घरेलू सिलेंडर के दाम 6 जुलाई के रेट पर ही मिल रहे हैं। घरेलू सिलेंडर मुंबई में 1053 रुपए, दिल्ली में भी 1053 रुपए, कोलकाता में 1079 रुपए और चेन्नई में 1068.50 रुपए में मिल रहे हैं।

हर महीने बदलती है कीमत
आपको बता दें कि वैश्विक कीमतों के आधार पर तेल कंपनियां हर महीने सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी या कटौती करती है। कई बार कीमतों को स्थिर भी रखा जाता है। वैश्विक बाजार में कीमतों को देखते हुए तेल कंपनियां सिलेंडर के दाम निर्धारित करती है। हर महीने की 1 तारीख को सिलेंडर की नई कीमतें जारी की जाती है।

सिलेंडर ही नहीं बदल गई ये चीजें
1 अगस्त से बैंक ऑफ बड़ौदा के चेक पेमेंट सिस्टम में बदलाव होने जा रहा है। 1 अगस्त से बैंक चेक पेमेंट के लिए पॉजिटिव पे सिस्टम को शुरु करने जा रहा है। इस नए नियम के बाद 5 लाख रुपए से अधिक का चेक जारी करने पर आपको उसकी चेक की डिजिटल पहले ही बैंक को देनी होगी। आप बैंक को चेक की डिटेल SMS , एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग के द्वारा दे सकता है। आपको चेक अमाउंट, बेनेफिशियरी का नाम,अकाउंट नंबर, आदि की डिटेल बैंक को देनी होगी। ताकि आपके द्वारा दी गई जानकारी को वो वैरिफाई करके ही चेक का पेमेंट कर सके। अगर आपके द्वारा दी गई जानकारी और चेक पर दर्ज जानकारी मैच नहीं हुई तो चेक का पेमेंट नहीं किया जाएगा।

आज से वोटर आईडी की लिंकिंग शुरू
1 अगस्त से वोटर आईडी कार्ड और आधार को लिंक करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। चुनाव आयोग ने 1 अगस्त से वोटर आईडी कार्ड को आधार से जोड़ने के अभियान को शुरू कर दिया है। आधार कार्ड को मतदाता पहचान पत्र से लिंक करने न केवल फर्जी वोटर आईडी की पहचान हो सकेगी, बल्कि सही मतदादाओं के महचान में भी मदद मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications