LPG Price Today 1st February 2023: अपडेट हुए एलपीजी के दाम, जानिए घटे या बढ़े?
आज एलपीजी का दाम तो नहीं बढ़ा लेकिन सीएनजी महाराष्ट्र में सस्ती हो गई है और यही नहीं पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई चेंज नहीं हुआ है। देश के चारों महानगरों में रेट स्थिर हैं।

LPG Price Today 1st February 2023: आज वित्त मंत्री निर्मला सीतरमण संसद में बजट पेश करने वाली हैं, पूरे देश की निगाहें इस बजट पर लगी हुई हैं तो वहीं आज महीने की पहली तारीख है इसलिए आज सुबह एलपीजी के दाम अपडेट हुए हैं और राहत की बात ये है कि आज घरेलू और कमर्शियल दोनों ही सिलेंडरोंं की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
नहीं बढ़े सिलेंडर के दाम
आज भी राजधानी दिल्ली में कॉमर्शियल सिलेंडर के लिए 1769 रुपये ,कोलकाता में 1870 रु , मुंबई में 1721 रु और चेन्नई में 1917 रुपये देने होंगे। आपको बता दें कि दिसंबर महीने में एलपीजी के दामों में कोई चेंज नहीं हुआ था। मालूम हो कि एक जनवरी को कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में 25 रु का इजाफा हुआ था।
सीएनजी महाराष्ट्र में सस्ती हो गई
हालांकि आज एलपीजी का दाम तो नहीं बढ़ा लेकिन सीएनजी महाराष्ट्र में सस्ती हो गई है, महाराष्ट्र में महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) की कीमत को कम कर दिया है, अब मुंबई में सीएनजी की कीमत 87 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई है, इससे पहले इसका रेट 89.5 रुपये प्रति किलोग्राम थी।
पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई चेंज नहीं
तो वहीं आज भी दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं. देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर है।
ये हैं चार महानगरों में पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 96.72 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 106.31 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 106.03 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 102.74 रु प्रति लीटर
ये हैं चार महानगरों में डीजल के दाम
- दिल्ली : 86.62 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 94.27 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 92.76 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 94.33 रुपये प्रति लीटर












Click it and Unblock the Notifications