रक्षाबंधन गिफ्ट! घरेलू एलपीजी के दाम में कटौती, 200 रुपये सस्ता हुआ सिलेंडर
LPG gas cylinder prices, इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले सरकार लोगों को मंहगाई के मुद्दे पर बड़ी राहत दी है। सरकार ने घरेलू सिलेंडर 200 रुपये सस्ता कर दिया है। इस कटौती का लाभ सभी को दिया जाएगा।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि, पीएम मोदी ने सभी उपयोगकर्ताओं के लिए घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये की कटौती का फैसला किया है। यह रक्षा बंधन के अवसर पर देश की महिलाओं के लिए पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से एक उपहार है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि, घरेलू उपयोग के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपये प्रति सिलेंडर की कमी की गई है। जिसका लाभ सभी को मिलेगा। वहीं, 'प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना' के तहत 75 लाख नए गैस कनेक्शन दिए जाएंगे।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, 'प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना' के लाभार्थियों को पहले से ही 200 रुपये की सब्सिडी मिल रही है।लेकिन इसमें कमी का उन्हें भी फायदा होगा दर, इसका मतलब है कि 'प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना' के लाभार्थियों के लिए दर में कमी 400 रुपये प्रति सिलेंडर होगी।
इस महीने की शुरुआत में, तेल विपणन कंपनियों ने 1 अगस्त को घरेलू रसोई गैस दरों को अपरिवर्तित रखते हुए वाणिज्यिक एलपीजी के लिए मूल्य संशोधन किया। वाणिज्यिक एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 99.75 रुपये कमी की गई थी।
इसके बाद अब माना जा रहा था कि, तेल कंपनियां इस महीने घरेल गैस के सिलेंडर में भारी कमी कर सकती हैं। इस कमी को इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है।
विपक्ष लगातार मोदी सरकार को मंहगाई के मोर्चे पर घेर रहा है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सिलेंडरों की महंगाई को कांग्रेस ने मुद्दा बनाया था और उसका असर भी दिखा था। ऐसे में मोदी सरकार नहीं चाहती है कि, इन चुनावों में भी गैस सिलेंडर मुद्दा बने।
गौरतलब है कि इस साल 1 मार्च से 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें अपरिवर्तित बनी हुई हैं। दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में गैर-सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें क्रमशः 1,103 रुपये, 1,129 रुपये, 1,102.50 रुपये और 1,118.50 रुपये हैं।












Click it and Unblock the Notifications