LPG Gas Price Hike: मार्च के पहले दिन फूटा महंगाई बम, बढ़ गए एलपीजी सिलेंडर के दाम, जानिए नए रेट

LPG Gas Price Hike: मार्च महीने की पहली तारीख को ही लोगों को बड़ा झटका लगा है, दरसअसल सरकारी ऑयल मार्केट कंपनियों ने आज सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। उन्होंने 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 6 रुपये का इजाफा किया है, जिसके बाद दिल्ली में अब कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1803 रु हो गई है जो कि अभी तक 1797 रु में मिलता था।

हालांकि राहत की बात ये है कि कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है और इसका रेट स्थिर बने हुए हैं।

LPG Gas Price Hike

आपको बता दें कि 1 फरवरी को कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 7 रु की कमी की गई थी लेकिन आज 6 रु बढ़ा दिए गए हैं। नई कीमत आज से लागू हो चुकी हैं।

देश के चारों महानगरों में अब 19 किलों वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत निम्नलिखित है (LPG Gas Price Hike)

  • दिल्ली- 1803 रु
  • मुंबई- 1913 रु
  • कोलकाता -1913 रु
  • चेन्नई- 1965.50 रु

तो वहीं चारों महानगरों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत निम्नलिखित है(LPG Gas Price Hike)

  • दिल्ली में 803 रुपए
  • कोलकाता में 829 रुपए
  • मुंबई में 802.50 रुपए
  • चेन्नई में 818.50 रुपए

मालूम हो कि पिछले तीन-चार महीने से लगातार कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम घट-बढ़ रहे हैं लेकिन घरेलू सिलेडंर के दाम अगस्त 2024 से स्थिर बने हुए हैं।

घरेलू सिलेडंर (LPG Gas Price Hike)

  • घरेलू एलपीजी सिलेंडर का उपयोग मुख्य रूप से घरों में खाना पकाने के लिए किया जाता है। यह आमतौर पर 14.2 किलोग्राम का होता है।
  • घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर सरकार की ओर से सब्सिडी दी जाती है, जिससे इसकी कीमत कम होती है।
  • घरेलू सिलेंडर के लिए सुरक्षा मानक अलग होते हैं और इसका उपयोग घरेलू उपकरणों के साथ सुरक्षित रूप से किया जाता है।
  • घरेलू एलपीजी सिलेंडर गैस एजेंसियों और डीलरों के माध्यम से आसानी से उपलब्ध होता है और इसे ग्राहक घर पर मंगवा सकते हैं।
  • घरेलू सिलेंडर की बुकिंग ऑनलाइन, गैस एजेंसियों या मोबाइल ऐप के माध्यम से की जा सकती है।
  • घरेलू सिलेंडर की बुकिंग ऑनलाइन, गैस एजेंसियों या मोबाइल ऐप के माध्यम से की जा सकती है।

कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Price Hike)

  • कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का उपयोग होटलों, रेस्तरां, फैक्ट्रियों, ढाबों, बेकरी और अन्य व्यावसायिक स्थानों में किया जाता है। यह आमतौर पर 19 किलोग्राम या उससे अधिक का होता है।
  • कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर पर कोई सब्सिडी नहीं दी जाती है, इसलिए इसकी कीमत घरेलू सिलेंडर की तुलना में अधिक होती है।
  • कॉमर्शियल सिलेंडर उच्च दबाव सहन कर सकते हैं । इनके लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपायों की आवश्यकता होती है।
  • कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर को व्यावसायिक लाइसेंस और निर्धारित नियमों के अनुसार ही प्राप्त किया जा सकता है।
  • कॉमर्शियल सिलेंडर की बुकिंग आमतौर पर बड़े ग्राहकों के लिए थोक में की जाती है और यह नियमित आपूर्ति के आधार पर दी जाती है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+