LPG Cylinder: दिसंबर की शुरुआत के साथ ही महंगे गैस सिलेंडर का झटका, लगातार 5वीं बार बढ़े दाम

LPG Cylinder Price: आज से दिसंबर माह की शुरुआत हो रही है। ऐसे में दिसंबर माह की शुरुआत के साथ ही लोगों को महंगे गैस सिलेंडर का झटका लगा है। आज तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया है।

सरकारी तेल कंपनियां हर माह की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफे का ऐलान किया है। अच्छी बात यह है कि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

lpg cylinder price

घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर

तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में इजाफा किया है। जबकि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके दाम पिछले कई महीनों से स्थिर हैं।

16.50 रुपए बढ़े दाम

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की बात करें तो 19 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में 16.50 रुपए का इजाफा किया गया है। कीमतों में बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में इसके दाम 1818.50 रुपए हो गए हैं। बता दें कि पिछले महीने इसके दाम में 62 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। अक्तूबर माह में यह सिलेंडर 1740 रुपए में मिल रहा था।

लगातार 5वीं बार इजाफा

कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में तेल कंपनियों ने लगातार 5वीं बार इजाफा किया है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में इजाफे की वजह से खाने-पीने वाली चीजों के दाम में इजाफा हो सकता है। कोलकाता में कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम अब 1927 रुपए, मुंबई में 1771 रुपए और चेन्नई में 1980 रुपए हो गए हैं।

अलग-अलग शहरों में दाम

वहीं घरेलू गैस सिलेंडर के दाम की बात करें तो 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम दिल्ली में 803 रुपए के हैं। जबकि कोलकाता में 829 रुपए, मुंबई में 802.50 रुपए, चेन्नई में 818.50 रुपए हैं।

उज्जवला सिलेंडर पर लोगों को 300 रुपए की सब्सिडी मिलती है। हालांकि साल में सिर्फ 12 सिलेंडर पर ही यह सब्सिडी मिलती है। अगस्त माह से घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई इजाफा नहीं हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+