GST काउंसिल की बैठक के बाद जानिए क्या हुआ सस्ता, क्या हुआ महंगा? देखिए लिस्ट

जीएसटी काउंसिल की 50वीं बैठक के दौरान कई उत्पाद और सेवाओं पर टैक्स को बढ़ाने और घटाने पर सहमति बन गई है। ऐसे में इस बैठक के बाद कई उत्पाद और सेवाओं की कीमतों पर इसका असर देखने को मिल सकता है। ऐसे में आइए डालते हैं एक नजर उन उत्पाद और सेवाओं पर जो महंगी या सस्ती हो सकती हैं।

जीएसटी काउंसिल इस बात पर सहमत है कि कैंसर से संबंधित दवाओं, दुर्लभ बीमारियों की दवा, खास मेडिकल उद्देश्य के लिए बनाए जाने वाले फूड प्रोडक्ट पर कर को कम किया जाएगा। लिहाजा ये दवाएं और उत्पाद सस्ते हो सकते हैं।

gst council

इसके अलावा ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों के टर्नओवर, हॉर्स रेसिंग और कसिनो को सबसे ऊंचे टैक्स स्लैब यानि 28 फीसदी टैक्स के दायरे में लाया जाएगा। लिहाजा ये तमाम चीजें महंगी होंगी।

बता दें कि भारत में ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री 1.5 बिलियन डॉलर की है, ऐसे में जीएसटी काउंसिल का यह फैसले को बड़ा झटका माना जा रहा है। ड्रीम 11, मोबाइल प्रीमियर लीग और क्रिकेट फैंटेसी लीग भारत में काफी लोकप्रिय हैं, इसमे विदेशी निवेशक टाइगर ग्लोबल और सिकोवा कैपिटल ने निवेश किया है।

बता दें कि इससे पहले जीएसटी काउंसिल ने एक पैनल का गठन किया था जोकि कैसिनो, हॉर्स रेसिंग और ऑनलाइन गेमिंग पर टैक्स को देखेगी, लेकिन यह तय नहीं हो सका था कि 28 फीसदी जीएसटी बेट पर लगाई जाए या फिर सिर्फ प्लेटफॉर्म फीस पर।

ऑल इंडिया गेमिंग फेडरेशन के सीईओ रोलांड लैंडर्स ने कहा कि काउंसिल का फैसला कुल फेस वैल्यु पर लगाने का है, यह कुल ईनाम राशि पर लगाया जाएगा।

ये उत्पाद, सेवा होगी सस्ती
बिना पका हुआ, बिना तला हुआ स्नैक पैलेट
मछली का सोल्यूबल पेस्ट
जरी के धागे
कैंसर की दवाएं
दुर्लभ बीमारियों के लिए बनाए गए खाद्य उत्पाद,
सिनेमा हॉल में खाद्य सामग्री
प्राइवेट संस्था द्वारा सैटेलाइट लॉन्च सेवाएं

ये होगा महंगा
ऑनलाइन गेमिंग
कैसिनो
घोड़े की रेस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+