LIC पॉलिसी ली है तो जल्द कर लें ये काम, वरना फंस जाएगा आपका पूरा पैसा

नई दिल्ली। अगर आपके पास भी LIC पॉलिसी है तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। LIC पॉलिसी को अपने बैंक खाते से लिंक कराना बेहद जरूरी है। अगर आपने अपनी बीमा पॉलिसी को खाते से लिंक नहीं किया तो आपके बीमा पॉलिसी का पूरा पैसा फंस जाएगा। जी हां अगर आपने अपनी एलआईसी पॉलिसी को अपने बैंक खाते से लिंक नहीं किया तो आपकी पॉलिसी का पूरा पैसा फंस सकता है।

 LIC पॉलिसी धारकों के लिए खास खबर

LIC पॉलिसी धारकों के लिए खास खबर

LIC ने अपने पॉलिसी धारकों को बताया है कि अगर आप अपनी पॉलिसी के अंतर्गत भुगतानों जैसे क्लेम, लोन आदि का समय से निस्तारण करना चाहते हैं तो बिना देर किए अपनी पॉलिसी को अपने बैंक खाते से लिंक करना जरूरी है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपका पूरा पैसा फंस सकता है। जीवन बमा निगम ने अपने बीमाधारकों को कहा है कि वो अपनी पॉलिसी से जरूर लिंक करवा लें। ऐसा नहीं करने पर आपकी मुश्किल बढ़ सकती है।

 LIC ने बदला नियम

LIC ने बदला नियम

LIC ने पॉलिसी से भुगतान , क्लेम , लोन का भुगतान करने के नियम में बदलाव किया है। पहले LIC पॉलिसी धारक को चेक भेजकर पूरा भुगतान करती थी, लेकिन अब बीमा कंपनी ने नियम बदल दिया है, जिसके बाद से चेक के जरिए भुगतान बंद हो गया है। LIC पॉलिसी से संबंधित रकम का भुगतान पॉलिसी धारक के बैंक अकाउंट में ही करती है। बीमा कंपनी ने चेक के जरिए भुगतान बंद कर दिया है। आपको बीमा से संबंधित सारे पेमेंट आपके बैंक खाते में ही आएंगे।

 बैंक अकाउंट लिंक करना जरूरी

बैंक अकाउंट लिंक करना जरूरी


LIC ने अब पॉलिसी धारकों के अकाउंट में सीधे पेमेंट करना शुरू कर दिया है। LIC पॉलिसी को बैंक खाते से जोड़ना बेहजद आसान है। पॉलिसी को बैंक खाते से लिंक करने के लिए आपको अपने बैंक अकाउंट का कैंसिल चेक या बैंक पासबुक के फ्रंट पेज की फोटोकॉपी नजदीकी LIC ब्रांच में जमा करवानी होगी। LIC ऑफिस में जाकर आपको एनईएफटी मैंडेट फॉर्म भरना होगा, जिसके साथ आपको अपने बैंक खाते का कैंसिल चेक अटैच कर जमा करना होगा। इसके 1 हफ्ते बाद आपकी पॉलिसी आपके बैंक अकाउंट से जुड़ जाएगी। पॉलिसी से बैंक खाता जोड़े जाने के बाद LIC से मिलने वाला कोई भी पैसा सीधे आपके बैंक खाते में आना शुरू हो जाएगा। आपको बता दें कि हाल ही में LIC ने क्रेडिट कार्ड से किए जाने वाले भुगतान पर सुविधा चार्ज को खत्म कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+