LIC बीमा पॉलिसी को आधार से जोड़ने को लेकर पॉलिसीधारकों को आ रहे एसएमएस फर्जी

नई दिल्ली। बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने बताया है कि कंपनी की ओर से पॉलिसीधारकों को अपनी पॉलिसी को आधार से लिंक कराए जाने को लेकर एसएमएस नहीं किए जा रहे हैं। कंपनी ने अपने ग्राहकों को आगाह करते हुए कहा है कि वो किसी संदेश के मिलने पर अपने आधार की जानकारी किसी को ना सौंपे क्योंकि ये संदेश फर्जी हैं। एलआईसी कहा कि कंपनी ने ऐसा कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है, जिसमें पॉलिसी के साथ आधार संख्या को जोड़ने की बात कही गई हो।

LIC not sending sms for aadhar card link to policy

एलआईसी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर कुछ संदेशों को देखकर उनको इस बात की जानकारी हुई कि LIC पॉलिधारकों को अपनी पॉलिसी आधार से जोड़ने की बाबत संदेश मिल रहे हैं। इस पर कंपनी ने कहा कि हमने ऐसा कोई संदेश अपने किसी ग्राहक को नहीं भेजा है। कंपनी ने साफ किया कि उनके पास एसएमएस के जरिए आधार संख्या को पॉलिसी से जोड़ने की कोई सुविधा ही नहीं है तो ऐसे में ये मैसेज अपने आप फर्जी साबित हो जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+