LIC के मुनाफे में 466% की बढ़ोत्तरी, डिविडेंड के ऐलान से निवेशकों के चेहरे खिले
LIC ने चौथी तिमाही के आंकड़ों को जारी किया है जोकि काफी जबरदस्त रहे हैं। एलआईसी ने 466 फीसदी का मुनाफा कमाया है। साथ ही निवेशकों के लिए डिविडेंड का भी ऐलान किया है।

भारतीय जीवन बीमा निगम यानि LIC ने वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही के अपने आंकड़ों को जारी कर दिया है। कंपनी पिछले साल शेयर बाजार पर लिस्ट हुई थी, लेकिन उसके बाद से कंपनी ने एक साल के भीतर 35 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है। बाजार में आने के बाद कंपनी को 2 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।
लेकिन कंपनी के चौथी तिमाही के आंकड़ों पर नजर डालें तो इसमे बंपर मुनाफा देखने को मिला है। चौथी तिमाही के आंकड़ों के अनुसार 2022-23 वित्त वर्ष में एलआईसी के मुनाफे में 466 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। कंपनी का कुल मुनाफा 13428 करोड़ रुपए पहुंच गया है।
पिछले साल इसी तिमाही में एलआईसी का कुल मुनाफा 2371 करोड़ रुपए था। कंपनी ने मुनाफे के बाद अपने सेयर धारकों को 3 रुपए प्रति शेयर का डिविडेंट देने का ऐलान किया है। हालांकि एलआईसी की प्रीमियम की आय में 8 फीसदी की गिरावट हुई है और यह 1.31 लाख करोड़ रुपए हो गई है जोकि पहले 1.43 लाख करोड़ थी।
वहीं पहले साल की प्रीमियक की आय की बात करे तो यह 12 फीसदी कम होकर 12811 करोड़ पहुंच गई है। पिछले साल यह 14614 करोड़ रुपए थी। एलआईसी का कुल शुद्ध लाभ पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 4125 करोड़ रुपए बढ़कर 35997 करोड़ रुपए हो गया है।
जिस तरह के नतीजे सामने आए हैं उसके बाद एलआईसी ने अपने निवेशकों को भी डिविडेंट देने का ऐलान किया है। एलआईसी 31 मार्च 2023 की तिमाही खत्म होने के बाद 10 रुपए की फेस वैल्यू पर 3 रुपए का डिविडेंट देने जा रही है। 25 अगस्त 2022 में भी एलआईसी ने निवेशकों को प्रति शेयर 1.50 रुपए का डिविडेंट दिया था।
एलआईसी के शेयर की बात करें तो फिलहाल यह 604 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। पिछले एक साल में इसमे तकरीबन 35 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। शेयर तकरीबन 900 पर लिस्ट हुआ था।
-
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के गिरे भाव, निवेशकों का चढ़ा पारा, जाने मुंबई में कहां पहुंचा रेट? -
LPG Price Today: 1 अप्रैल से बढ़ने वाले हैं सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta March 28: आज के मैच का टॉस कौन जीता- RCB vs SRH -
Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga 28 March: आज के मैच का टॉस कितने बजे होगा- RCB vs SRH












Click it and Unblock the Notifications