LIC की नई पॉलिसी, एक बार प्रीमियम भरकर जीवन पाएं पैसा

नई दिल्ली। जीवन बीमा निगम( LIC) की नई पॉलिसी लॉन्च की गई है। एलआईसी की नई पॉलिसी में आपको एक बार निवेश करने के बाद जीवन भर निश्चित अंतराल में पैसा मिलता रहता है। एलआईसी की नई पॉलिसी न्यू जीवनशांति पॉलिसी( New Jeewan Shanti Policy) की शुरुआत की है। यह एक डेफर्ड एन्यूटी प्लान हैं, जो नॉन लिंक्ड, नॉन पार्टिसिपेटिंग और इंडिविजुअल सिंगल प्रीमियम प्लान( Single Premium Plan) है। जिसमें आपको एक निश्चित टाइमलाइन के बाद जीवन भर पैसा मिलता रहेगा।

 LIC launches new pension scheme: Know all detail of Jeevan Shanti plan.


LIC का न्यू जीवन शांति पॉलिसी

एलआईसी की नई पॉलिसी को बीमा कंपनी ने लॉन्च कर दिया है। इस पॉलिसी में बीमाधारक को एक प्रीमियम भरने पर जीवन भर निश्चित अंतराल पर पैसा मिलता रहेगा। आप इस पॉलिसी को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से खरीद सकते हैं। आप अपने लिए या ज्वाइंट दोनों तरीकों से इस प्लान को खरीद सकते हैं। इस प्लान में बीमाधारक को सिंगल और ज्वाइंट दोनों तरीकों से खरीद सकते हैं। अगर बीमाधारक इसे सिंगल प्लान के तहत लेता है तो पॉलिसी होल्डर के जीवित रहने तक उसे मासिक, छमाही और सालाना एन्युटी मिलती रहेगी। वहीं पॉलिसी होल्डर की मृत्यु होने नॉमिनी को डेथ बेनिफिट के तहत पैसा मिलेगा। वहीं ज्वाइंट लाइफ के तहत दोनों पॉलिसी धारक को डेफर्ड एन्युटी प्लान के तहत लाभ मिलेंगे।

अगर आप ज्वाइंट लाइफ प्लान लेते हैं तो आपको कम से कम 1.5 लाख रुपए का भुगतान करना होगा। वहीं बीमाधारक को सालाना 12000 रुपए मिलेंगे। आप इस पॉलिसी के एवज में लोन भी ले सकते हैं। कोई भी व्यक्ति जो 30 से लेकर 79 का है वो इस पॉलिसी का लाभ उठा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+