LIC IPO: 17 मई को शेयर बाजार में हो सकती है एलआईसी की लिस्टिंग
LIC IPO: 17 मई को शेयर बाजार में हो सकती है एलआईसी की लिस्टिंग
नई दिल्ली। एलआईसी के आईपीओ की लॉन्चिंग मई के पहले हफ्ते में होगी। देश के सबसे बड़े आईपीओ को लेकर शेयर बाजार में हलचल है। वहीं लंबे वक्त से लोग इस आईपीओ का इंतजार कर रहे हैं। 4 मई को ये आईपीओ खुलेगा तो वहीं खबरों की माने तो 17 मई को इसकी लिस्टिंग शेयर बाजार में होगी। निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (DIPAM) के सचिव की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक 17 मई को एलआईसी की लिस्टिंग स्टॉक एक्सचेंजों में लिस्टिड होगी।

आपको बता दें कि एलआईसी के आईपीओ का प्राइस बैंड 902 रुपए से 949 रुपए के बीच हो सकता है। एलआईसी 22.1 करोड़ शेयर बेचेगी, जिसके सरकार एलआईसी में अपनी 3.5 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी। ये आईपीओ 4 मई से खुलेगा और 9 मई तक खुला रहेगा। वहीं यह ऑफर एंकर निवेशकों के लिए 2 मई को खुलेगा। बीमा कंपनी ने 10 फीसदी शेयर एलआईसी पॉलिसीधारकों के लिए आरक्षित हैं। इस शेयर पर पॉलिसीधारकों को छूट भी मिलेगी।
जानकारी के मुताबिक प्रत्येक लॉट के लिए बिड लॉट का साइज 15 होगा। वहीं एलआईसी ने अपने पॉलिसीधारकों को 60 रुपए की छूट दी है। आपको बता दें कि एलआईसी आईपीओ के जरिए सरकार एलआईसी में 3.5 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी और इससे सरकार को 21000 करोड़ रुपए की कमाई होगी।












Click it and Unblock the Notifications