LIC IPO Price Band: देश के सबसे बड़े आईपीओ का प्राइस बैंड तय, जानिए कितनी होगी एक शेयर की कीमत
LIC IPO का प्राइस बैंड तय, जानिए कितनी होगी एक शेयर की कीमत
नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े आईपीओ LIC को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। एलआईसी के आईपीओ के प्राइस बैंड की वैल्यू तय कर दी गई है। ऐसे में अगर आप भी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के शेयर में निवेश करना चाहते हैं तो आपका इंतजार खत्म होने वाला है। एलआईसी ने आईपीएओ का प्राइस बैंड तय कर दिया है।

इस आईपीओ का प्राइस बैंड 902 रुपए से 949 रुपए प्रति स्टॉक हो सकता है। एलआईसी बोर्ड ने वर्तमान आर्थिक हालातों को देखते हुए आईपीओ का प्राइस बैंड घटा दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रत्येक लॉट के लिए बिड लॉट का साइज 15 होगा। वहीं एलआईसी ने अपने पॉलिसीधारकों को 60 रुपए की छूट दी है। आपको बता दें कि एलआईसी आईपीओ के जरिए सरकार एलआईसी में 3.5 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी और इससे सरकार को 21000 करोड़ रुपए की कमाई होगी।












Click it and Unblock the Notifications