Jio कैशबैक ऑफर पाने का आखिरी मौका, चंद घंटों में बंद हो जाएगा प्लान, जानें क्या है फायदे
नई दिल्ली। रिलायंस जियो लगातार लुभावने ऑफर पेश करता रहा है। जियो ने बाकी टेलिकॉम कंपनियों के लिए कड़ी चुनौती पैदा कर दी है। जियो की वजह से बाकी की कंपनियों को प्राइस और डेटा वार से गुजरना पड़ रहा है। जियो ने कैशबैक ऑफर की शुरुआत कर लोगों को आकर्षित किया। इन्हीं कैशबैक ऑफर्स में से एक ऑफर है Jio Get More Than 100 % कैशबैक ऑफर। जियो का ये कैशबैक ऑफर 15 मार्च तक ही था, अगर आप इस ऑफर को अब तक नहीं ले पाएं है तो बिना देर किए फौरन लें, क्योंकि चंद घंटों बाद ये ऑफर बंद होने जा रहा है।

‘More than 100% Cashback’ पाने का आखिरी मौका
जियो ने कुछ दिन पहले ही ‘More than 100% Cashback' ऑफर पेश किया था, जिसकी डिमांड बढ़ने के बाद कंपनी ने इसकी अंतिम तारीख बढ़ाकर 15 मार्च कर दी थी। आज इस ऑफर को पाने का आखिरी मौका है। इस ऑफर के तहत आपको 100 प्रतिशत से भी ज्यादा कैशबैक पाने का मौका मिल रहा है।

क्या है ऑफर
इस ऑफर के तहत अगर आप जियो के 398 या इससे अधिक का रिचार्ज करवाते हैं तो जियो आपको 700 रुपए का कैशबैक दे रहा है। हालांकि ये कैशबैक ऑफर सिर्फ जियो प्राइम कस्टमर के लिए ही मान्य होगा। इस ऑफर में आपको 400 रुपए का कैशबैक और 300 वॉलेट में मिलेंगे।

ऐसे उठाएं फायदा
कंपनी ने इस ऑफर को पहले दिसंबर तक के लिए पेश किया, फिर जियो ने 16 जनवरी को एक खास ऑफर पेश किया। उसके बाद कंपनी ने उसकी अंतिम तारीख 15 मार्च तक के लिए ही वैलिड कर दीइस प्लान में आपको 398 या इससे अधिक के रिचार्ज पर 700 रुपए तक का कैशबैक मिलता है, जिसमें 50 रुपए के 8 डिस्काउंट कूपन मिलते हैं, जिसका फायदा अगले रिचार्ज पर होगा।












Click it and Unblock the Notifications