22 फरवरी को 'खतरनाक' दोपहर, धरती के करीब से गुजरेगा विशालकाय Asteroid, टूटेगा 100 साल का रिकॉर्ड

22 फरवरी को 'खतरनाक' दोपहर, धरती के करीब से गुजरेगा Asteroid, टूटेगा 100 साल का रिकॉर्ड

नई दिल्ली, 18 फरवरी। 22 फरवरी को एक और खगोलीय घटना होने जा रही है। धरती के बेहद नजदीक से एक विशालकाय एस्टेरॉयड गुजरने वाला है। दोपहर करीब 1 बजकर 24 मिनट पर धरती के करीब 53.66 लाख किलोमीटर से एक विशालकाय एस्टेरॉयड गुजरने वाला है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने इसे संभावित खतरनाक श्रेणी में रखा है। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इसका आकार फ्रांस के एफिल टावर से भी बड़ा हो सकता है। इसकी आकार 623 फीट से लेकर 1410 फीट लंबा होने का लगाया गया है।

 नाम है Asteroid (455176) 1999 VF22

नाम है Asteroid (455176) 1999 VF22

अगले हफ्ते मंगलवार को ये एस्टेरॉयड धरती के बेहद करीब से गुजरेगा। धरती की जिस दूरी से इसके गुजरने का अनुमान है वो धरती और चांद की दूरी से 14 गुना है, लेकिन आपको बता दें कि अंतरिक्ष की दुनिया में ये दूरी कुछ नहीं है धरती के पास से गुजरते समय इसकी रफ्तार 90,360 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी। नासा के वैज्ञानिकों के मुताबिक ये एस्टेरॉयड करीब एक सदी के बाद से फिर से आएगा। यानी 2022 के बाद 2150 में ये फिर से धरती के करीब से गुजरेगा।

 अगर टकराया तो कितना खतरनाक

अगर टकराया तो कितना खतरनाक

वैज्ञानिकों की कहना है कि इसने धरती पर गिरने की संभावना नहीं के बराबर हैं, लेकिन अगर ये गिरता है तो इसका आकार इतना बड़ा है कि धरती पर गिरने से भारी तबाही मचा सकता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक इस आकार के एस्टेरॉयड की धरती से टकराने की संभावना 6 लाख साल में एक बार होती है। धरती पर आखिरी बार 2013 में रूस में एक एस्टेरॉयड गिरा था, जिसका आकार 17 मीटर का था। उसने भारी तबाही मचाई थी। इससे पहले 1908 में में जब रूस के पोद्कामेनया में एस्टेरॉयड गिरा था तो उसने समंदर में बड़ा गड्ढा बना दिया था। हालांकि इस

एस्टेरॉयड(455176) 1999VF22 के गिरने की संभावना न के बराबर है। हालांकि इसकी रफ्तार बहुत अधिक है, इसलिए ये अंतरिक्ष में तारे के सामान दिखाई देगा।

 टूटेगा 100 सालों का रिकॉर्ड

टूटेगा 100 सालों का रिकॉर्ड

एस्टेरॉयड(455176) 1999VF22 22 फरवरी को दोपहर में धरती के बेहद नजदीक से गुजरने वाला है। पिछले 100 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा होगा, जब कोई एस्टेरॉयड पृथ्वी के इतने नजदीक से गुजरेगा। धरती के नजदीक से गुजरने के कारण वैज्ञानिकों की उत्सुकता इसे लेकर बनी हुई है, क्योंति उन्हें इसके बारे में अध्ययन का मौका मिल जाता है। वैज्ञानिकों ने कहना है कि ये क्षुद्रग्रह जब धरती के नजदीक से गुजरेगा तो आप आसानी से देख सकेंगे। हालांकि इसके लिए आपको लॉर्ज टेलिस्कोप की मदद लेनी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+