Must Read: कोटक महिंद्रा बैंक के खाताधारक ध्यान दें, ठप रहेंगी डेबिट कार्ड की सर्विसेज, जानें टाइमिंग

Must Read: कोटक महिंद्रा बैंक के डेबिट कार्ड की सर्विसेज रहेगी बाधित

नई दिल्ली, 30 जनवरी। निजी सेक्टर के बैंक कोटक महिंद्रा बैंक के खाताधारकों के लिए जरूरी खबर है। 31 जनवरी 2022 को बैंक की कुछ सर्विसेस काम नहीं करेगी। कोटक महिंद्रा बैंक ने अपने ग्राहकों को मैसेज , ईमेल भेजकर अपने ग्राहकों को जानकारी दी है। बैंक की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 31 जनवरी 2022 को बैंक की डेबिट कार्ड सर्विस कुछ समय के लिए बंद रहेंगी।

 Kotak Bank services to be disrupted on Jan 31. Must Check timings

बैंक की ओर से भेजे गए मैसेज में कहा गया है कि बैंक के डेबिट कार्ड सेवाएं अगले सप्ताह कुछ समय के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगी। ऐसे में अगर आप कोटक महिंद्रा बैंक के ग्राहक और डेबिट कार्ड से खरीदारी या लेन-देन की योजना बना रहे हैं तो आप बैंक के इस मैसेज को इग्नोर न करें। बैंक की ओर से भेजे गए मैसेज के मुताबिक सोमवार 31 जनवरी, 2022 को 1.00 बजे से 4.00 बजे के दौरान ग्राहक बैंक के डेबिट कार्ड का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे।

बैंक ने सिस्टम में मेंटनेंस गतिविधियों के कारण इस सेवा को कुछ घंटों तक बाधित रखने का फैसला किया है। बैंक की ओर से सिस्टम मेंटिनेंस के कारण एटीएम, पीओएस , क्यूआर , पेमेंट टोकनाइजेशन , कार्डलेस कैश विड्रॉल ,पिन जनरेशन , कार्ड ब्लॉक, अनब्लॉक, ट्रांजैक्शन जैसी सर्विसेज बाधित रहेगी। आपको बता दें कि कोटक महिंद्रा बैंक ने जनवरी महिला में अलग-अलग अवधि के लिए एफडी की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की। वहीं शुक्रवार को बैंक ने जानकारी देते हुए बताया कि दिसंबर 2021 में खत्म हुई तीसरी तिमाही के लिए उसका एकल शुद्ध लाभ 15 फीसदी बढ़ा और ये 2131 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+