चांदी में तेजी, सोने की चमक रही फीका, जानें आज क्या है आपके शहर में सोने का भाव
नई दिल्ली। सोने की कीमत में पिछले कुछ दिनों ने जारी गिरावट के बाद अब सुधार आना शुरू हुआ है। कल जहां सोने की कीमत में 25 रुपए में बढ़ोतरी हुई तो आज सोने की कीमत में 15 रुपए का मामूली सुधार देखने को मिला। 15 रुपए की बढ़ोतरी के साथ आज सोने की कीमत 30,840 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। कल सोने की कीमत 30825 रुपए प्रति 10 ग्राम था। सोने के भाव में जहां मामूली बढ़ोतरी रही वहीं आज चांदी की चमक तेज रही। आज चांदी की कीमत में 750 रुपए की बढ़ोतरी आई और आज चांदी की कीमत 39,900 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया।

सोने में मामूली सुधार
वैश्विक स्तर पर सोना और चांदी की कीमत में तेजी रही। वहीं औद्योगिक उठान बढ़ने से भी सोने और चांदी की कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिली। स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से सुस्त मांग के कारण सोने की कीमत में 15 रुपए की मामूली बढ़त रही। बाजार के जानकारों के मुताबिक निवेशक फिलहाल सोने को सुरक्षित नहीं मान रहे हैं और इसी वजह से वो सोने में निवेश से हिचकिचा रहे हैं। इस डर की असली वजह अमेरिका और चीन के बीच जारी व्यापार युद्ध है, जिसकी वजह से सोने में तेजी नहीं आ पा रही।

दिल्ली के सर्राफा बाजार में भाव
दिल्ली सर्राफा बाजार की बात करें तो यहां 99.9 प्रतिशत शुद्ध सोने की कीमत 30840 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि 99.5 फीसदी शुद्ध सोने की कीमत 30,690 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं 8 ग्राम वाली गिन्नी 24,700 रुपए पर टिकी रही।

चांदी में चमक जारी
अगर चांदी की बात करें तो चांदी में आज 750 रुपए का उछाल देखने को मिला। इस उछाल के साथ आज चांदी का भाव 39,900 रु प्रति किलो पर पहुंच गया। दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत की बात करें तो यहां चांदी 39,900 चांदी प्रति किलोग्राम रहा। सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा 74,000 और सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा 75,000 रुपए रहा।
-
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट, अचानक ₹5000 हुई सस्ती, अब क्या है 100 ग्राम से 1kg तक का लेटेस्ट रेट -
Gold Silver Rate: जयपुर में घटे या बढ़े सोने-चांदी के दाम? खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट -
Silver Rate Today: चांदी पर भी ईरान जंग का असर, ₹10000 बढ़े सिल्वर के दाम, अपने शहर का लेटेस्ट रेट देखें -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश












Click it and Unblock the Notifications