अगर आपका नहीं है बैंक अकाउंट तो ऐसे बदलें 500 और 1000 के नोट

अगर आपके पास बैंक अकाउंट नहीं है तो आप रिश्तेदार या मित्र के खाते के जरिये भी नोट बदल सकते हैं।

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए 500 और 1000 के नोट बंद कर दिए। मंगलवार रात 12 से देशभर में कुछ खास जगहों को छोड़कर 500 और 1000 के नोटों पर बैन लगा दिया गया। सरकार के द्वारा 1000 रुपए और 500 रुपए के नोटों को अवैध घोषित करने के बाद से आम लोग परेशान हो गए। कालाधन रखने वालों की हालत खराब है तो वहीं थोड़ी परेशानी आम जनता को भी हुई। 500-1000 के नोट पर बैन: स्नैपडील-अमेजन ने बंद की कैश ऑन डिलीवरी ऑप्शन

note

कहां-कहां बदल सकते हैं नोट

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के मुताबिक इस बैन के पीछे सबसे जरूरी वजह जाली नोटों पर लगाम लगाना और कालाधन का होना है। हलांकि आरबीआई ने जनता को यह आश्वासन भी दिया कि आम जनता को इससे कोई परेशानी नहीं होगी।

बिना बैंक अकाउंट के ऐसे बदले नोट

आरबीआई की घोषणा के मुताबिक अभी आप सिर्फ 4000 रुपए तक के ही 500-1000 के नोट बदल सकेंगे। इससे अधिक की राशी आपके खाते में जमा कर दी जाएगी। ऐसे में एक समस्या ये सामने आई कि उन लोगों का क्या, जिनके पास कोई बैंक अकाउंट नहीं है। ऐसे लोग कैसे अपने 500-1000 के नोट बदल पाएंगे, जिनके पास कोई बैंक अकाउंट नहीं है। ऐसे में आपको घबराने की जरुरत हैं।

जरुरी दस्तावेज

अगर आपके पास 500-1000 के नोट है तो आप आरबीआई के 19 कार्यालयों के अलावा मेन पोस्ट ऑफिस या फिर उप डाक घर में बदले सकते हैं। वहां आप को 4000 रुपए तक की रकम हाथों-हाथ मिल जाएगी, बाकी की राशी आपके अकाउंट में जमा कर दी जाएगी। अगर आपके पास पास कोई बैंक खाता नहीं है तो आप वहीं आवश्यक केवाईसी दस्तावेजों के साथ एक खाता खोल सकते हैं।

अनुमति है जरुरी

अगर आपके पास अपना बैंक अकाउंट नहीं है तो आप अपने रिश्तेदार या मित्र के खाते के जरिये भी 500-1000 के नोट बदल सकते हैं। यहां आपको बता दें कि अगर आप अप ने रिश्तेदार या मित्र के बैंक अकाउंट का इस्तेमाल नोट बदलने के लिए कर रहे हैं तो आपके पास अकाउंट होल्डर की लिखित अनुमति होनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+