Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भारत लाए जाने की खबर को विजय माल्या ने नकारा, मीडिया पर साधा निशाना

नई दिल्ली। भारतीय बैंकों का 9000 करोड़ रुपए लेकर फरार हो चुके किंगफिशर के मालिक विजय माल्या को भारत फिलहाल नहीं लाया जा रहा है। विजय माल्या ने उन मीडिया रिपोर्ट के गलत बताया है, जिसमें में उसे जल्द भारत लाए जाने की खबर दी जा रही थी। तमाम अटकलों के बीच किंगफिशर के मालिक विजय माल्या ने खुद इन बातों पर विराम लगा दिया है। दरअसल बुधवार को मीडिया में खबर आई कि विजय माल्या को भारत लाया जा रहा है।

 Kingfisher owner Vijay Mallya not being extradited to india, denied Media Report

खबर आई कि माल्या को किसी भी वक्त भारत लाया जा सकता है। उसे भारत लाने के लिए पूरी तैयारी की जा चुकी है। यहां तक खबर आई कि बारत लाए जाने के बाद उसे मुंबई के ऑर्थर जेल में रखा जाएगा। कहा जा रहा था कि सीबीआई और ईडी के लोग रात-रात में ही उन्हें लेकर आ सकते हैं, लेकिन टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक विजय माल्या ने इन तमाम मीडिया रिपोर्ट को नकार दिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक माल्या ने भारत प्रत्यपर्ण की खबर खंडन किया है। यहां तक की माल्या ने भारतीय मीडिया पर निशाना साधा।

टीओआई ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि विजय माल्या के निजी सचिव ने इन खबरों को नकारते हुए कगा कि उनके पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है। उसने व्हाट्सऐप मैसेज के जरिए कहा कि ऐसी खबरों के बारे में सिर्फ मीडिया को पता है कि वह क्या कह रहे हैं। वहीं लंदन स्थित भारतीय हाई कमीशन के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मीडिया ने सीबीआई के किसी पुराने बयान को लेकर ये खबर छाप दी। उन्होंने कहा कि अभी माल्या को भारत लाने की स्थिति नहीं बन पाई है। अभी थोड़ा वक्त लगेगा। वहीं सीबीआई और ईडी की कोशिश से कोशिशें जारी है, लेकिन मीडिया में चल रही खबरों को उन्होंने भी नकार दिया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+