वोकल फॉर लोकल अभियान का असर, खादी सेल में हुई रिकॉर्ड बढ़ोतरी, एक दिन में 1 करोड़ से ज्यादा की बिक्री

वोकल फॉर लोकल अभियान का असर, खादी सेल में हुई रिकॉर्ड बढ़ोतरी, एक दिन में 1 करोड़ से ज्यादा की सेल

नई दिल्ली: कोरोना महामारी के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वोकल फॉर लोकल अभियान की शुरुआत की है। उन्होंने अपने कई संबोधन में देश की जनता से लोकल प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। इसका असर खादी (Khadi) के आउटलेट में देखने को मिला है। इस फेस्टिवल सीजन के दौरान खादी उत्पादों की ब्रिकी में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित खादी इंडिया के फ्लैगशिप आउटलेट में 13 नवंबर को 1.11 करोड़ रुपये की सबसे अधिक बिक्री हुई। ये इस साल की रिकॉर्ड बिक्री है।

Khadi India

जानें किस-किस दिन हुई 1 करोड़ की बिक्री

पीटीआई-भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक, खादी की सेल 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन से शुरू हुई थी, जो पिछले 40 दिनों में खादी उत्पादों के ब्रिकी का नया रिकॉर्ड बनाया है। MSME मंत्रालय ने कहा है, लॉकडाउन के बाद बिजेनस एक्टिविटी के बढ़ते ही खादी इंडिया के प्रोडक्ट में भी बढ़ोतरी हुई है।

MSME के मुताबिक 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन कनॉट प्लेस के स्टोर में 1.02 करोड़ रुपये का बिजेनस हुआ। वहीं 24 अक्टूबर को 1.05 करोड़ बिक्री हुई और 7 नवंबर को 1.06 करोड़ रुपये का बिजनेस हुआ।

KVIC के चेयरमैन ने पीएम मोजी को दिया इसका श्रेय

खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) के चेयरमैन विनय कुमार सक्सेना ने इस रिकॉर्ड बिक्री का पूरा श्रेय पीएम नरेंद्र को दिया है। विनय कुमार सक्सेना ने कहा है कि पीएम मोदी ने ही देश की जनता को खादी अपनाने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि ये खुशी की बात है कि बड़ी संख्या में लोगों ने खादी के कारीगरों की मदद करते हैं। कोरोना महामारी के दौरान भी खादी के कारीगरों ने अपना काम बंद नहीं किया था।

2018 में भी हुई थी खादी की रिकॉर्ड ब्रिकी

रिपोर्ट के मुताबिक साला 2018 में भी खादी की एक साल में चार बार एक करोड़ रुपये की बिक्री हुई थी। 2 अक्टूबर 2018 को 1.27 करोड़, 13 अक्टूबर को 1.25 करोड़ हुई थी। जिसमें 1.27 करोड़ रुपये खादी के अबतक एक दिन में सबसे ज्यादा टर्नओवर है। 22 अक्टूबर, 2016 को खादी इंडिया के कनॉट प्लेस स्थित आउटलेट पर 116.13 करोड़ की बिक्री हुई थी। 2016 से पहले खादी की बिक्री किसी भी साल में 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की नहीं हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+