KBC में जीते 5 करोड़ फिर हुए कंगाल, जानें अब क्यों चर्चा में बिहार के सुशील कुमार?

नई दिल्ली, 7 अप्रैल। कौन बनेगा करोड़पति( KBC) के पांचवे सीजन में 5 करोड़ जीतकर रातों-रात करोड़पति बनें बिहार के सुशील कुमार एक बार फिर चर्चा में है। केबीसी के 5वें सीजन में सुशील ने 5 करोड़ के सवाल का सही जवाब देकर करोड़पति का खिताब और इनाम की रकम हासिल कर ली। पेशे से शिक्षक सुशील कुमार करोड़पति बन तो गए, लेकिन उनकी ये खुशी बहुत दिनों तक नहीं रह सकी। 5 करोड़ जीतने वाले सुशील कुछ ही दिनों में कंगाल हो गए। उन्होंने केबीसी से जीते पैसों से जो भी बिजनेस किया वो डूब गया। किसी तरह से वो अपना गुजारा चला रहे थे। पहले अपनी बुद्धि, फिर कंगाली को लेकर चर्चा में रहने वाले सुशील कुमार फिर से चर्चा में हैं।

 क्यों चर्चा में KBC विजेता सुशील कुमार

क्यों चर्चा में KBC विजेता सुशील कुमार

पहले केबीसी जीतने पर सुशील कुमार चर्चा में रहे। बिहार के मोतिहारी जिले के रहने वाले सुशील सेलिब्रिटी बन गए, लेकिन उनकी ये खुशी बहुत दिन नहीं रह सकी। साल 2015-16 उनके लिए मुश्किल भरा रहा। उनका बिजनेस ठप होता चला गया। फिर अचानक खबर आई कि वो कंगाल हो गए। इस खबर ने भी खूब सूर्खियां बंटोरी और अब एक बार फिर से सुशील चर्चा में हैं।

 वजह दिल जीत लेगी

वजह दिल जीत लेगी

केबीसी विनर सुशील इस बार अपने प्रेम के कारण सुर्खियों में हैं। इस बार उनका पर्यावरण प्रेम सूर्खियों में रहने के कारण बना है। सुशील इन दिनों विलुप्त होने के कगार पर पहुंच चुके घरेलू पक्षी गौरैया के संरक्षण पर काम कर रहे हैं। सुशील गौरैया संरक्षण के कारण लोगों को अपने खर्च पर घोंसला भी मुहैया करवाते हैं। उसके लिए वो खास तरीका को घोंसला तैयार करते हैं और गौरैया को संरक्षित करने का तरीका भी लोगों को सिखाते हैं।

 वृक्षारोपण को बढ़ावा

वृक्षारोपण को बढ़ावा

इसके अलावा सुशील कुमार चम्पा नामक फूल के लाखों पेड़ों का वृक्षारोपण का भी काम कर रहे हैं। बिहार का चम्पारण जिला चम्पा फूलों के लिए प्रसिद्ध है। इसी चम्पा के पौधों को लगाने के लिए केबीसी विजेता सुशील कुमार अभियान शुरू कर चुके हैं। वो लाखों पौधा लगाने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। सुशील ने बताया कि उन्हें गौरैया का घोंसला लगाने की प्रेरणा फेसबुक मित्र से मिली, जिसके बाद वो गांव-गांव घूमकर घोंसला लगाते हैं। लोगों को अपने खर्च पर मुफ्त में घोंसला उपलब्ध करा रहे है और लोगों को पेड़ लगाने और पक्षिय़ों को बचाने की सीख दे रहे हैं। केबीसी विजेता इस बार अपने पर्य़ावरण प्रेम को लेकर चर्चा में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+