20 फीसदी बढ़ें जस्ट डायल के शेयर, गूगल के अधिग्रहण करने की चल रही है बात

नई दिल्लीः शुक्रवार को जस्ट डायल के शेयरों में 20 फीसदी उछाल देखने को मिला। शेयर बाजार में कारोबार करने वाले कई लोगों का मानना है कि गूगल ने जस्ट डायल का अधिग्रहण किया है, यही कारण है कि जस्ट डायल के शेयरों में उछाल देखने को मिला है। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले समय में जस्ट डायल के शेयरों में और भी उछाल आएगा।

just dial shares goes high with 20 percent google buying company

जस्ट डायल के शेयर खरीदने वाले लोगों के लिए शुक्रवार का दिन अच्छा रहा। खबरें आ रही हैं कि गूगल मुंबई की सर्विस इंजन ने जस्ट डायल के बिजनेस को अधिग्रहण करने की योजना बनाई है। हालांकि दोनों कंपनियों की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबरे के अनुसार गूगल काफी समय से जस्ट डायल का बिजनेस खरीदने को लेकर बातचीच कर रहा है। वहीं अभी तक खबर की पुष्टि नहीं हुई है।

हाल ही कुछ महीनों में गूगल ने अर्बनक्लैप और फासोस के साथ पार्टनरश‍िप की है। कहा जा रहा है कि इन कंपनियों के साथ मिलकर गूगल भारत में गूगल मैप्स का दायर बढ़ रहा है।

एक आंकड़े के मुताबिक जस्ट डायल को मिलने वाली 70 फीसदी ट्रैफिक गूगल के जरिये आती है। कहा जा रहा है कि गूगल और आस्क मी जैसे सर्विस इंजन को टक्कर देने के लिए जस्ट डायल कई नये प्रयोग कर रहा है।

यह भी पढ़ें- सैटेलाइट से सरकार रखेगी खेतों पर नजर, पराली जलाना पड़ सकता है महंगा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+