Jio को मिली बड़ी कामयाबी, मिला निधास ट्रॉफी के डिजिटल प्रसारण का राइट्स

नई दिल्ली। रिलायंस जियो यूजर्स के लिए एक और बड़ी खुशखबरी आई हैं। जियो यूजर्स को कल से निधास ट्रॉफी टी 20 मैच को लाइव देखने का मौका मिलेगा। जियो ने निधास ट्रॉफी टी-20 क्रिकेट श्रृंखला के भारत में डिजिटल प्रसारण का अधिकार हासिल कर लिया है। शीतकालीन ओलंपिक खेल 2018 और ईएफएल कप के बाद जियो ने एक और कामयाबी हासिल कर ली है। जियो ने अपने यूजर्स को कहा है कि कंपनी को कल से शुरू होने वाले तीन देशों की निधास ट्रॉफी टी20 क्रिकेट श्रृंखला के भारत में डिजिटल प्रसारण का अधिकार मिल गया है।

 JioTV bags India digital rights for Tri-nation Nidahas Trophy

इसके बाद जियो यूजर्स अपने फोन पर ही भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाली टी20 मैचों को अपने फोन पर लाइव, रिपीट और हाइलाइट्स देख सकेंगे। जियो यूजर्स 6 मार्च से कोलंबो में शुरू होने वाले निधास ट्रॉफी को अपने फोन देख सकेंगे। सीरिज 6 मार्च से 18 मार्च तक चलेगी। गौरतलब है कि जियो टीवी ने जियो टीवी ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में बेस्ट मोबाइल विडियो कॉन्टेंट का अवार्ड जीता है। कंपनी ने अपनी इस सफलता को अपने यूजर्स के साथ बांटा है। कंपनी ने यूजर्स को 10जीबी फ्री डेटा तोहफे के तौर पर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+