Love Story: पहली नजर में ही अनिल को हुआ था टीना मुनीम से प्यार लेकिन कहने में लगा वक्त
बैंंगलुरू। बेहद ही संजिदा और मंद-मंद मुस्कुारने वाले उद्योगपति अनिल अंबानी की लव-लाइफ भी उनकी पत्नी टीना अंबानी की तरह काफी खूबसूरत है। कहते हैं बातों-बातों में ही अनिल का दिल टीना पर आ गया था और उन्हें टीना से पहली नजर में ही मोहब्बत हो गई थी। हालांकि दोनों ही जन्म से गुजराती हैं लेकिन दोनों ही की लाइफ स्टाइल और पृष्ठभूमि काफी अलग-अलग थी। एक फैशन और ग्लैमर की दुनिया का बड़ा नाम था तो एक संस्कारी परिवार की उपज थी ऐसे में परिवार में दोनों के रिश्ते को लेकर उंगली उठनी स्वाभाविक ही थी।
कहते हैं 1986 में एक फैमिली फंक्शन में अनिल अंबानी ने टीना अंबानी को देखा था। उस पार्टी में टीना ब्लैक ड्रेस में थीं, जिसे देखने के बाद अंबानी के दिल ने उन्हें धोखा दे दिया, टीना को भी अनिल अच्छे लगे थे और दोनों में बात-चीत का सिलसिला शुरू हुआ लेकिन अनिल के परिवार को यह दोस्ती रास नहीं आ रही थी और परिवार के प्रेशर के कारण दोनों ने बात-चीत करना और मिलना-जुलना बंद कर दिया।
कुछ फिल्मी पत्रिकाओं में तो यहां तक छपा कि टीना को भी अनिल काफी पसंद थे और उनकी बेरूखी और दूरी उनसे भी बर्दाश्त नहीं हो रही थी इसलिए उन्होंने अपना अच्छा-खासा फिल्मी करियर बीच में छोड़ दिया और अमेरिका चली गईं, आगे की पढ़ाई करने और इन सारी चीजों से खुद को दूर करने के लिए। लेकिन कहते हैं ना इश्क पर किसी का जोर नहीं..वो ही हुआ अनिल और टीना के साथ।
1989 में अमेरिका के लॉस एंजिल्स में बड़ा भूकंप आया था और टीना उस समय वहां थी, जिसके कारण परेशान होकर अनिल ने टीना का हालचाल पूछने के लिए उन्हें फोन किया और बस रूकी हुई और थमी हुई मोहब्बत ने अपना असर दिखाया और दोनों का रिश्ता वापस पटरी पर आ गया। दोनों के बीच फिर से बातें होने लगी।
टीना वापस मुंबई लौट आयीं और दोनों की चाहत के आगे परिवार ने भी घुटने टेक दिये और साल 1992 में टीना मुनीम मिसेज टीना अनिल अंबानी बन गईं। आज दोनों के प्यार की बगिया में दो बेटे फूलों की तरह महक रहे हैं।
-
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
15 की उम्र में Janhvi Kapoor संग हुई थी भयावह घटना, Photos देख श्रीदेवी की बेटी का दिल दहला, क्या हुआ था? -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
Iran US Ceasefire: 'यह युद्ध का अंत नहीं है', क्या हैं सशर्त युद्धविराम के लिए ईरान की 10 बड़ी मांगें? -
Iran-US War-14 DAYS CEASEFIRE: पाकिस्तानी प्रस्ताव के पीछे Trump की स्क्रिप्ट? शरीफ की बेवकूफी से खुली पोल -
Khamenei Health Update: सीजफायर या धोखा? मोजतबा खामेनेई कोमा में, फिर पर्दे के पीछे किसने पक्की की ईरान की डील












Click it and Unblock the Notifications