Jio के 200 रुपए से कम कीमत के धांसू प्लान, जानें कितने GB मिल रहा है डेटा
जियो प्रीपेड कस्टमर के लिए एक 200 रुपए के अंदर का शानदार रिचार्ज प्लान लेकर आया है। जो अन्य कंपनियों के मुकाबले कम रुपए में बेहतर बेनिफिट्स दे रहा है।

टेलीकॉम सेक्टर में रिलायंस जियो अपनी प्रतिस्पर्धी कंपनियों को कड़ी टक्कर दे रहा है। आए दिन जियो अपने ग्राहकों को नए रिचार्ज प्लान ऑफर कर रहा है। जियो प्रीपेड कस्टमर के लिए एक 200 रुपए के अंदर का शानदार रिचार्ज प्लान लेकर आया है। इस प्लान ना सिर्फ ग्राहकों को शानदार बेनिफिट्स मिल रहा है। बल्कि कम खर्च में अधिक से अधिक फायदे भी उठा सकते हैं।
149 रुपये का रिचार्ज का प्लान
जियो अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए 149 रुपये का प्लान लेकर आया है। इस प्लान ने सिर्फ अनिलिमिडेट कॉलिंग की सुविधा मिल रही है बल्कि ग्राहकों को हर दिन 1 जीबी डेटा भी दिया जा रहा है। हालांकि इस प्लान की वैलिडिटी 20 दिन रखी गई है। यानि कंपनी 149 रुपए में 20 जीबी डेटा और असीमित कॉलिंग दे रही है। अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग साथ ही साथ 100 एसएमएस भी मिलते हैं।
179 रुपये का रिचार्ज का प्लान
रिलायंस जियो के 179 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में यूजर्स को 24 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस जियो रीचार्ज के दूसरे बेनिफिट्स 149 रुपये वाले प्लान जैसे ही हैं। बस इसमें वैलिडिटी बढ़ जाती है। जियो के इस रीचार्ज प्लान में यूजर्स को हर दिन 1GB डेली डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है।
209 रुपये वाले जियो रीचार्ज के फायदे
209 रुपये वाला रिलायंस जियो का प्रीपेड रीचार्ज प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। जियो अपने इस प्रीपेड प्लान में 1जीबी डेली डेटा दे रहा है। इसके अलावा इस जियो रिचार्ज में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 एसएमएस की सुविधा मिल रही है।










Click it and Unblock the Notifications