Jio का चकाचक Plan, 100GB डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग ,Free में देखें नेटफ्लिक्स समेत ये OTT चैनल
नई दिल्ली, 17 जनवरी। देश के सबसे पॉपुलर और सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए धमाकेदार प्लान पेश किया है। कंपनी ने अपने 599 रुपए वाले प्लान के साथ कई ऑफर पेश किए हैं। इस प्लान में आपके अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ भरपूर डेटा और कई ओटीटी प्लेटफॉर्म के सब्सक्रिप्शन भी मिल रहे हैं।

जियो का चकाचक प्लान
रिलायंस जियो हमेशा सस्ते और फ्री कॉलिंग और डेटा प्लान को लेकर चर्चा में रहता है। इसी तरह से जियो ने एक धमाकेदार प्लान पेश किया है,जिसमें यूजर्स को कई बेनेफिट्स मिल रहे हैं। यूजर्स को कम कीमत में न केवल डेटा और कॉलिंग की सुविधा मिलती है बल्कि कई OTT बेनेफिट्स मिलते हैं। प्लान के साथ यूजर्स को नेटफ्लिक्स, डिज्नी प्लस हॉटस्टार और अमेजन प्राइम फ्री मिल रहा है।

क्या है प्लान में खास
जियो के 599 रुपए वाले प्लान में यूजर्स को भरपूर डेटा मिल रहा है। यूजर्स को 100जीबी डेटा ऑफर के साथ-साथ डेटा लिमिट खत्म होने पर 10 रुपए की शुल्क पर 1 जीबी डेटा मिलता है। यूजर्स को 200GB तक डेटा रोलओवर की सुविधा भी मिलती है। वहीं इस प्लान में डेटा के साथ-साथ किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। वहीं रोजाना 100 एसएमएस ऑफर मिल रहा है।

फ्री में ओटीटी बेनिफिट्स
इस प्लान में यूजर्स को एक एडिशनल सिम कार्ड भी मिल रहा है। वहीं यूजर्स को Netflix, Disney+ Hotstar, अमेजॉन प्राइम का फ्री सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। जियो ऐप्स की मदद से आप इन ओटीटी प्लेटफॉर्म का फ्री एक्सेस कर सकते हैं। खासबात ये है कि इस प्लान के रिचार्ज करवाने वाले यूजर्स के पास 99 रुपये की कीमत वाले जियोप्राइम होना जरूरी हैं, तभी आप इस प्लान का लाभ उठा सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications