बदले जियो के प्लान: यहां पढ़ें जियो के अपटेडेड पोस्टपेड प्लान की पूरी लिस्ट
नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने बेहद किफायती कीमतों पर अपने पोस्टपेड और प्रीपेड प्लान लॉन्च कर बाकी की टेलिकॉम कंपनियों के लिए मुश्किल खड़ी कर दी। रिलायंस जियो की वजह से टेलिकॉम कंपनियों के बीच प्राइस वॉर शुरू हो गया, जिसका सबसे ज्यादा फायदा आम लोगों को मिला। लोगों को अपने से जोड़ने के लिए जियो ने समय-समय पर अपने प्लान में बदलाव किए और कुछ नए प्लान पेश किए। आज हम आपको जियो के पोस्टपेड प्लान की पूरी लिस्ट बता रहे हैं, जिसकी मदद से आपको अपने लिए एक बेहतर प्लान को चुनने में आसानी होगी। रिलायंस जियो ने अपनी वेबसाइट पर इन सभी प्लान की जानकारी दी है।

रिलायंस जियो के पोस्टपेड प्लान
जियो के सभी पोस्टपेड प्लान एक बिलिंग साइकिल, एक सिक्योरिटी डिपॉज़िट और पोस्ट-एफयूपी स्पीड 64 केबीपीएस के साथ है। जियो का पहला और सबसे कम वाला पोस्टपेड प्लान 309 रुपए का है, जिसमें आपको 400 रुपए की सिक्योरिटी मनी जमा करनी होती है। इस प्लान में आपको 30 जीबी डेटा मिलती है। हर दिन आपको 1 जीबी डेटा की लिमिट है। इस प्लान में आपको हर दिन 100 एसएमएस और अनलिमिटेड जियो एप के साथ-साथ फ्री रोमिंग भी मिलती है।

जियो का 409 रुपए वाला प्लान
जियो के 409 रुपए के पोस्टपेड प्लान में सिक्योरिटी मनी 500 रुपए है। इस प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ-साथ 20 जीबी हाई स्पीड डेटा और हर दिन 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है। इस प्लान में आपको अनलिमिटेड जियो एप एक्सेस के साथ-साथ फ्री रोमिंग मिल रही है।

जिय़ो का 509 वाला प्लान
जियो के 509 रुपए वाले पोस्टपेड प्लान में आपको 600 रुपए की सिक्योरिटी जमा करनी होती है। जिसके बाद आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 100 एसएमएस प्रतिदिन के साथ-साथ 2जीबी डेटा 30 दिनों के लिए मिलती है। इस प्लान में बाकी के प्लान की तरह की अनलिमिटेड जियो एप एक्सेस के साथ-साथ फ्री रोमिंग की सुविधा भी मिलती है।

जियो का 709 रुपए वाला प्लान
जियो के 709 रुपए वाले पोस्टपेड प्लान में आपको 950 रुपए की सिक्योरिटी जमा करनी होती है। जिसके बाद यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ-साथ हर दिन 3जीबी डेटा 30 दिनों के लिए मिलती है। यानी महीने में 90 जीबी हाईस्पीड डेटा के साथ-साथ प्रतिदिन 100 एसएमएस और फ्री रोमिंग मिलती है।

जियो का 999 रुपए का प्लान
जियो के 999 पोस्टपेड प्लान में आपको 1150 रुपए की सिक्योरिटी जमा करनी होती है। इस प्लान में आपको 30 जिन के लिए 60 जीबी 4G डेटा मिलता है। इसके साथ ही अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 100 एसएमएस और रोमि्ंग फ्री मिलता है। इस प्लान में आपको डेटा की कोई डेली लिमिट नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications