जियो फोन सिर्फ 699 रुपए में, दिवाली के लिए है ये खास ऑफर
नई दिल्ली। जियो दिवाली पर एक खास ऑफर लेकर आया है। जियो 'जियोफोन दिवाली 2019 ऑफर' के तहत त्योहारी सीजन में जियोफोन को 699 रुपए में उपलब्ध रहेगा। इसकी कीमत फिलहात 1500 रुपए है, ऐसे में ऑफर के तहत फोन आधे से भी कम कीमत में मिलेगा। यह ऑफर 4 अक्टूबर से शुरू होगा।

पुराने फोन को एक्सचेंज करने की शर्त भी नहीं
खास बात ये है कि इसमें पुराने फोन को एक्सचेंज करने जैसी कोई शर्त भी नहीं है। इसके अलावा कंपनी यूजर्स को 700 रुपए के डेटा बेनिफिट का ऑफर भी दे रही है।

फेसबुक, यूट्यूब और वॉट्सऐप जैसे ऐप्स सपॉर्ट करता है
जियो फोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ ड्यूल-कोर प्रोसेसर और 512 एमबी रैम है। इसमें 2.4 इंच डिस्प्ले व 4 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। फोन में 2000 एमएएच बैटरी है और वाई-फाई सपॉर्ट करता है। यह फोन फेसबुक, यूट्यूब और वॉट्सऐप जैसे ऐप्स सपॉर्ट करता है।

जुलाई 2017 में लॉन्च किया था फोन
जियो फोन 22 भारतीय भाषाओं के सपॉर्ट के साथ आता है। इसमें गूगल असिस्टेंट सपॉर्ट भी दिया गया है। हैंडसेट और टीवी को एक केबल से कनेक्ट कर कॉन्टेन्ट को टीवी पर मिरर किया जा सकता है। जियो फोन में जियो सिनेमा, जियो म्यूज़िक, जियो टीवी और जियोएक्सप्रेसन्यूज ऐप इंस्टॉल आते हैं। जियो का ये फोन जुलाई 2017 में लॉन्च किया गया था। उस समय इसकी कीमत 1500 रुपए थी।












Click it and Unblock the Notifications