Jio Phone 2: शुरू हुई जियो की फ्लैश सेल, सबसे पहले यूं बुक करें फोन

जियो फोन 2 की बहुप्रतीक्षित फ्लैश सेल शुरू हो चुकी है। इस फोन की घोषणा रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपनी एन्युल जनरल मीटिंग में की थी। तभी से ग्राहकों में फोन को लेकर काफी क्रेज था। इसकी फ्लैश सेल के जरिये ग्राहक जियो फोन 2 खरीद सकते हैं।

नई दिल्ली। जियो फोन 2 की बहुप्रतीक्षित फ्लैश सेल 12 बजे से शुरू हो चुकी है। इस फोन की घोषणा रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपनी एन्युल जनरल मीटिंग में की थी। तभी से ग्राहकों में फोन को लेकर काफी क्रेज था। इसकी फ्लैश सेल के जरिये ग्राहक जियो फोन 2 खरीद सकते हैं। ग्राहक जियो की वेबसाइट www.jio.com और जियो के myjio ऐप पर फोन की बुकिंग करा सकते हैं।

जियो फोन 2: पहले आओ पहले पाओ

जियो फोन 2: पहले आओ पहले पाओ

जियो फोन 2 की फ्लैश सेल आज दोपहर 12 बजे से शुरू हो चुकी है। सेल में ग्राहकों को पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर फोन मिलेगा। इसलिए ग्राहकों को सेल शुरू होते ही फटाफट फोन की बुकिंग करनी होगी। जो भी ग्राहक जियो फोन खरीदने के इच्छुक हैं वो जियो की आधिकारिक वेबसाइट www.jio.com या myjio ऐप से फोन खरीद सकते हैं। वेबसाइट या ऐप पर जाकर जियो फोन 2 के रजिस्ट्रेशन लिंक को खोलें और फिर 'Get Now' पर क्लिक करें। इसके बाद आपसे आपकी निजी जानकारी मांगी जाएगी।

डेबिट/क्रेडिट या नेट बैंकिंग के जरिये होगा भुगतान

डेबिट/क्रेडिट या नेट बैंकिंग के जरिये होगा भुगतान

अपना नाम, फोन नंबर, पता और मांगी गई बाकी जरूरी जानकारी डालकर सबमिट करें। इसके बाद आपको पेमेंट भी ऑनलाइन ही करनी होगी। जियो फोन 2 के भुगतान के लिए कैश ऑन डिलीवरी का ऑप्शन नहीं है। ग्राहकों को डेबिट/क्रेडिट या नेट बैंकिंग के जरिये फोन की 2,999 रुपये की पेमेंट करनी होगी। डिलीवरी कितने दिनों में होगी, इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है।

मॉनसून हंगामा ऑफर में की थी घोषणा

मॉनसून हंगामा ऑफर में की थी घोषणा

जियो फोन 2 में ग्राहकों को पहले फोन के मुकाबले कई नए फीचर्स मिलेंगे। रिलायंस ने जियो फोन 2 की घोषणा अपनी एन्युअल जनरल मीटिंग में फोन मॉनसून हंगामा ऑफर के तहत की थी। इस ऑफर के तहत पहले से जियो का फोन इस्तेमाल कर रहे ग्राहक केवल 501 रुपये देकर उसे इस नए फोन से बदल सकते हैं। जियो फोन 2 की कीमत वैसे 2,999 रुपये है।

इस फोन में जी भर चलाएं सोशल मीडिया

इस फोन में जी भर चलाएं सोशल मीडिया

जियो फोन 2 में गूगल का वॉयस असिस्टेंट भी उपलब्ध है जो दो भाषाओं में कमांड लेगा। वॉयस असिस्टेंट हिंदी और अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध है। सिंगल नैनो-सिम स्लॉट वाले इस फोन में एक माइक्रो एसडी कार्ड का स्लॉट भी दिया गया है। 2.4 इंच के QUGA स्क्रीन वाले इस फोन में एफएम रोडियो का मजा भी लिया जा सकेगा। इससे पहले जियो के फोन में सोशल मीडिया साइट्स नहीं चलती थीं, लेकिन इसमें यूजर व्हाट्सएप, फेसबुक और यूट्यूब का इस्तेमाल कर पाएंगे

521 एमबी रैम और 4 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज

521 एमबी रैम और 4 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज

फोन में डुअल कोर प्रोसेसर है और ये 521 एमबी रैम और 4 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ यूजर्स को मिलेगा। माइक्रो एसडी कार्ड से यूजर इसकी स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ा पाएंगे। कैमरे की बात करें तो इस फोन में 2 मेगापिक्सल का रियर और 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 2000 mAh है और ये KaiOS ऑपरेटिंग सॉफ्टवेयर पर काम करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+