Jio का हॉलीडे हंगामा ऑफर, 399 रुपए का प्लान मात्र 299 रुपए में, ऐसे उठाएं फायदा
Jio का हॉलीडे हंगामा ऑफर, 399 रुपए के प्लान पर भारी डिस्काउंट
नई दिल्ली। रिलायंस जियो अक्सर अपने प्लान से लोगों को चौंकाता रहा है। जियो वक्त-वक्त पर नए प्लान पेश कर लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता रहा है। हाल ही में जियो ने अपनो पोस्टपेड यूजर्स के लिए बेहतरीन प्लान पेश किया, अब जियो ने एक बार फिर से प्री पेड यूजर्स के लिए बेहतरीन प्लान पेश किया है। जियो ने अपने प्री पेड यूजर्स के लिए हॉलीडे हंगामा पैक पेस किया है। इस हॉलीडे हंगामा ऑफर में यूजर्स को 299 रुपए के रिचार्ज पर बंपर ऑफर मिल रहा है। आइए इस प्लान के बारे में विस्तार से जानें....

जियो का हॉलीडे हंगामा ऑफर
रिलायंस जियो ने अपने प्री पेड यूजर्स के लिए हॉलीडे हंगामा नाम से नया प्री-पेड ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत यूजर्स को 299 रुपए के रिचार्ज पर 399 रुपए वाले प्लान के फायदे मिल रहे हैं। जी हां इस प्लान के तहत 399 रुपए का प्लान रिचार्ज करवाने पर आपको 100 रुपए का कैशबैक मिलेगा। यानी 399 रुपए के प्लान के लिए आपको 299 रुपए ही चुकाना होगा।

क्या हैं प्लान की शर्तें
जियो का यह ऑफर 1 जून से शुरू हो जाएगा और 15 जून 2018 तक चलेगा । यानी 1 जून से लेकर 15 जून तक करवाने वाले ग्राहकों को 399 रुपए वाले प्लान के लिए 299 रुपए ही देने होंगे। 399 के रिचार्ज पर आपको फौरन ही 100 रुपए का कैशबैक मिल जाएगा।हालांकि ये 100 रुपए का कैशबैक आपको दो हिस्सों में मिलेगा। कैशबैक के तौर पर आपको 50 रुपए का रिचार्ज कूपन और 50 रुपये कैश के तौर पर मिलेगा।

माय जियो से करवाना होगा रिचार्ज
जियो के हॉलीडे हंगामा ऑफर का फायदा उठाने के लिए आपको अपने प्लान को माय जियो ऐप के जरिए रिचार्ज करवाना होगा। इतना नही नहीं प्लान के पेमेंट के दौरान आपको फोन पे का विकल्प चुनना होगा। अगर आप पेमेंट के दौरान फोन पे का विकल्प नहीं चुनते हैं तो आपको सिर्फ 50 रुपए का कैशबैक ही मिलेगा और अगर आप फोन पे से पेमेंट करते हैं तो 100 रुपए का कैशबैक मिलेगा, जिसमें 50 रुपए रिचार्ज कूपन के तौर पर और 50 रुपए वॉलेट में आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications