Jio ग्राहकों की बल्ले-बल्ले: लॉन्च हुआ Jio Happy New Year 2022 प्लान, एक रिचार्ज से 365 दिन मिलेंगे फायदे
Jio ग्राहकों की बल्ले-बल्ले: लॉन्च हुआ Jio Happy New Year 2022 प्लान, एक बार रिचार्ज से 365 दिन मिलेंगे ये फायदे
नई दिल्ली, 22 दिसंबर। रिलायंस जियो ने अपने लाखों यूजर्स को बेहतरीन तोहफा दिया है। कंपनी ने अपना लॉग टर्म प्लान पेश किया है। साल 2022 के शुरुआत से ठीक पहले कंपनी ने Jio Happy New Year 2022 प्लान पेश किया है। इस प्लान में एक बार रिचार्ज के बाद आप सालभर लाभ उठा सकेंगे। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा, SMS के साथ कई बेहतरीन ऑफर मिल रहे हैं।

जियो का Jio Happy New Year 2022 प्लान
देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रियालंस जियो ने बेहतरीन ऑफर पेश किय़ा है। नए साल 2022 से शुरुआत से ठीक पहले रिलायंस ने धमाकेदार ऑफर पेश किया है। नए साल से ठीक पहले जियो ने अपने ग्राहकों को एक शानदार तोहफा दिया है। जियो ने एक नया प्रीपेड प्लान पेश किया है। नए पेश किए गए प्रीपेड प्लान में यूजर्स को कई बेहतरीन ऑफर मिल रहे हैं।

Jio Happy New Year 2022 के फायदे
जियो के इस Jio Happy New Year 2022 ऑफर में कई फायदे मिल रहे हैं। इस प्लान में यूजर्स को एक बार रिचार्ज के बाद 365 दिनों का रिचार्ज के झंझट से मुक्ति मिल जाती है। यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। यूजर्स को हर दिन 100 SMS की लाभ मिलता है। इसके अलावा हर दिन आप 1.5 GB डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं डेटा लिमिट खत्म होने पर इंटरनेट की स्पीड घटकर 64KBps हो जाएगी।

खर्च करने होंगे 2545 रुपए
जियो के इस हैप्पी न्यू ईयर प्लान के लिए यूजर्स को अपनी जेब ढ़ीली करनी होगी। आपको इस एनुअल प्लान को रिचार्ज करवाने के लिए 2545 रुपए खर्च करवाने होंगे। हालांकि इस बार खर्च करके आप साल भर निश्चित रहेंगे। अगर मंथली बेस पर देखें तो आपको 212 रुपए खर्च करके 1.5 जीबी डेटा, वॉयस कॉलिंग, SMS सुविधा के साथ-साथ Jio ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके साथ आप जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी, जियो क्लाउड का लाभ उठा सकेंगे। इस प्लान को रिचार्ज करने के लिए आपको जियो के माय जियो ऐप में जाकर ही रिटार्ज करवाना होगा। हालांकि जियो हर साल के शुरुआत में अपने यूजर्स के लिए इस तरह के प्लान पेश करता है।

बढ़ा दी 1 महीने की वैधता
आपको बता दें कि कंपनी ने इस 2545 रुपए वाले सालाना प्लान की वैधता को करीब 1 महीने बढ़ा दिया है। पहले इस प्लान के साथ यूजर्स को 336 दिन की वैलिडिटी मिलती थी, लेकिन अब इसमें 29 दिन और बढ़ाकर 365 दिन कर दिए गए हैं। खास बात ये है कि कंपनी का का ये प्लान सीमित समय के लिए हैं।

सीमित समय के लिए ऑफर
आपको बता दें कि जियो का ये ऑफर सीमित समय के लिए मिल रहा है। हालांकि इस प्लान को रिचार्ज कराने की आखिरी तारीख कब है, इसके बारे रिलायंस जियो की ओर से कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन टेलीकॉमटॉक के मुताबिक आप यह प्लान 2 जनवरी 2022 तक ही रिचार्ज करवा सकेंगे।

1 रुपए वाले प्लान की धूम
जियो ने इसी महीने की शुरुआत में एक और धमाकेदार प्लान पेश किया। 1 रुपए वाले इस प्लान की वैधता पहले 1 महीने रखी गई, लेकिन जब लोग इसे ज्यादा रिचार्ज करवाने लगे तो कंपनी ने इसकी वैधता घटाकर 1 दिन कर दी। जियो के 1 रुपए वाले प्लान में 1 एमबी डाटा मिलता है ।












Click it and Unblock the Notifications