Jio यूजर्स के लिए डबल धमाका, जानिए क्या खास है 'हैप्पी न्यू ईयर 2018' प्लान में
नई दिल्ली। दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए नए साल का तोहफा लेकर आई है। कंपनी ने इसका नाम जियो हैप्पी न्यू ईयर ऑफर रखा है। इसमें जियो ने दो रिचार्ज पेश किए हैं। अब जियो यूजर्स के लिए मात्र 199 रुपए में रोजाना 1.2GB डेटा मिलेगा। मतलब कुल 33.6GB डेटा मिलेगा। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग और मैसेज की सुविधा भी फ्री मिलेगी। इस प्लान की वैधता 28 दिनों के लिए है। हीं कंपनी के दूसरे प्लान में यूजर को रोजाना 2GB डेटा मिलेगा। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग और मैसेज की भी सुविधा मिलेगी। दोनों ही प्लान्स में यूजर अनलिमिटेड इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकता है। यह प्लान 299 रुपए का है और इसकी वैधता भी 28 दिन की ही है।

दोनों ही प्लान्स में रोजाना की लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट तो अनलिमिटेड चलता रहेगा लेकिन स्पीड कम होकर 128kbps की रह जाएगी। इस प्लान का फायदा जियो के प्राइम सब्सक्राइबर ही उठा सकते हैं। कंपनी की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि ये अपनी तरह के पहले मासिक प्लान हैं जिनमें वह अधिक डेटा लाभ दे रही है।
रिलायंस जियो के अन्य प्लान 399 रुपये, 459 रुपये, 499 रुपये व 509 रुपये शुल्क वाले हैं जिनकी वैधता अवधि व डेटा लाभ भिन्न है। जियो के मुताबिक इस प्लान को ग्राहक कल यानि शनिवार से पा सकते हैं। अब तक कंपनी ने इसे वेबसाइट पर अपडेट नहीं किया है।












Click it and Unblock the Notifications