BSNL के इस धमाकेदार प्लान के सामने एयरटेल, वोडा, Jio सब फेल, 96 रुपए में Free कॉलिंग के साथ 90 दिनों की वैलिडिटी
नई दिल्ली। रिलायंस जियो की फ्री कॉलिंग और डेटा प्लान की वजह से बाकी टेलिकॉम कंपनियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। कई टेलिकॉम कंपनियों का विलय हो गया तो कई को अपनी सर्विस बंद कपनी पड़ी। हालांक हाल ही में रिलायंस जियो ने पहले अपने अनलिमिटेड कॉलिंग की सर्विस बंद कर दी तो फिर उसके बाद रिचार्ज प्लान की कीमत बढ़ा दी। रिलायंस जियो के साथ-साथ एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया ने भी अपने टैरिफ महंगे कर दिए। सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL ने अपने ग्राहकों को राहत दी और टैरिफ प्लान के चार्ज में कोई बदलाव नहीं किया। BSNL ने रिचार्ज प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की। वहीं अब रिलायंस जियो, एयरटेल, वोडाफोन जैसी निजी कंपनियों को टक्कर देने के लिए बीएसएनएल ने धमाकेदार प्लान पेश किया है।

BSNL का धमाकेदार प्लान
बीएसएनएल ने अपने यूजर्स को बेहतरीन सर्विस देते हुए नया धमाकेदार प्लान पेश किया है। इसी कड़ी में बीएसएनएल (BSNL) ने भी नए प्लान पेश किए हैं वहीं साथ ही अपने 96 रुपए वाले पुराने प्लान को रिवाइव भी किया है। बीएसएनएल ने 96 रुपए वाले Vasantham प्लान को फिर से लेकर आई है। इस बार इस प्लान में बदलाव किए गए हैं।

BSNL के इस प्लान में क्या है खास
बीएसएनएल के इस वसंतम प्लान प्लान को रिवाइज किया गया है। इस प्लान में यूजर्स को 90 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान की वैलिडिटी पहले 180 दिनों की थी जो कि अब घटा के 90 दिनों की कर दी गई है। इस प्लान में यूजर्स को किसी तरह का कोई डेटा बेनिफिट नहीं मिलता है, सिर्फ वॉइस कॉलिंग की सुविधा है। इस प्लान में यूजर्स को रोनाना 250 मिनट फ्री कॉलिंग के लिए मिलेंगे, जिनका उपयोग वह किसी भी नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए कर सकते हैं। इलके अलावा रोजाना 100 SMS की सर्विस भी मिलेगी।

BSNL की अनलिमिटेड प्लान
बीएसएनएल ने इसके अलावा 118 और 153 रुपए के प्लान पेश किए हैं, जिसमें यूजर्स को कॉलिंग के साथ-साथ डेटा की सुविधा भी मिलती है। रोजाना 500 एमबी डेटा और 250 कॉलिंग मिनट मिलता है। इसके अलावा BSNL ने हाल ही में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 299 रुपए और 491 रुपए वाले दो ब्रॉडबैंड प्लान्स लॉन्च किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications