Jio ने दिया जोरदार झटका, Airtel के मुनाफे में बड़ी गिरावट, पहली तिमाही में 2866 करोड़ का घाटा
नई दिल्ली। रिलायंस जियो(Reliance Jio) के आने के बाद से टेलिकॉम बाजार में हड़कंप मचा है। रिलायंस जियो के सस्ता और फ्री प्लान की वजह से बाकी टेलिकॉम कंपनियों को बड़ा झटका लगा है। कई टेलिकॉम कंपनियों को या तो अपनी सर्विस बंद करनी पड़ी है या फिर उन्हें दूसरे कंपनी के साथ मर्ज करना पड़ा है। रिलायंस जियो की वजह से देश की प्रमुख टेलिकॉम कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) को बड़ा नुकसान हुआ है। चालू वित्त वर्ष 2019-20 की पहली तिमाही में एयरटेल को उम्मीद से ज्यादा नुकसान हुआ है।

एयरटेल को लगा झटका
एयरटेल को पहली तिमाही में बड़ा नुकसान हुआ है। 30 जून को समाप्त तिमाही में कंपनी को 2,866 करोड़ रुपए का शुद्ध घाटा हुआ है। वहीं इसी तिमाही में पिछले वित्तीय वर्ष में कंपनी को 97.30 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। हालांकि थोड़ी राहत की खबर है कि जून तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 4.7 फीसदी बढ़ा और 20,738 करोड़ रुपए तक पहुंच गया। पिछले साल ये आंकड़ा 19,799 करोड़ रुपए का था।

जियो का असर
आपको बता दें कि पहली तिमाही में एयरटेल का एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर (ARPU) 129 रुपए रहा, जबकि इससे पहले मार्च की तिमाही में ये 123 रुपए था। दरअसल साल 2016 में जियो की लॉन्चिंग के बाद से टेलिकॉम बाजार में टैफिर वार शुरू हो गया। जियो के सस्ता और फ्री डेटा प्लान ने दूसरी टेलिकॉम कंपनियों का मुनाफे से घाटे में बदल दिया।

इन कंपनियों को हुआ घाटा
मौजूदा वित्तीय वर्ष में टेलिकॉम कंपनियों के नतीजों की बात करें तो रिलायंस जियो को जहां 891 करोड़ का मुनाफा हुआ है। वहीं वोडाफोन आइडिया को 4873.9 करोड़ करोड़ रुपए का घाटा हुआ। एयरटेल को 2866 करोड़ का घाटा हुआ है। लगभग यही हाल बाकी टेलिकॉम कंपनियों का भी है।
-
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Mounika कौन थी? शादीशुदा प्रेमी Navy Staffer Chintada ने क्यों किए टुकड़े-टुकड़े? सिर जलाया तो बॉडी कहां छिपाई -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications