Jio Effect: एयरटेल से पेश किया अब तक का सबसे सस्ता प्लान, मात्र 1.97 रु में 1GB डेटा, पढ़ें विस्तार से
नई दिल्ली। रिलायंस जियो की वजह से टेलिकॉम कंपनियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। जियो एक के बाद एक ऑफर और सस्ते प्लान पेश कर ग्राहकों को आकर्षित करने की कोशिश कर रही है तो वहीं बाकी टेलिकॉम कंपनियों के पास अपने यूजर्स को बनाए रखने में काफी मुश्किल हो रही है। जियो इफेक्ट के चलते सबसे ज्यादा नुकसान एयरटेल को हुआ है, हालांकि एयरटेल ने भी जियो को कड़ी चुनौती देने की तैयारी कर ली है। कंपनी ने अपने प्लान को रिवाइज किया है। एयरटेल के इस प्लान को रिवाइस करने के बाद ये अब तक का सबसे सस्ता प्लान बन गया है। इस प्लान में यूजर्स को मात्र 1 रुपए 97 पैसे में 1जीबी डेटा मिल रहा है।

Airtel का सबसे सस्ता प्लान
जियो से कड़े मुकाबले के बीच एयरटेल ने अपने प्लान को अपग्रेड किया है। कंपनी ने अपने 399 रुपए वाले प्लान को अपग्रेड कर उसमें डेटा की लिमिट को बढ़ा दिया है। एयरटेल के 399 रुपए वाले प्लान में पहले यूजर्स को रोजाना 1.4GB डेटा मिलता था, लेकिन अब इसी प्लान में आपको 2.4जीबी डेटा मिलेगी। यानी अब उसी रिचार्ज प्लान में पहले से ज्यादा डेटा मिलेगा।

क्या है नया प्लान और शर्तें
टेलीकॉमटॉक की खबर के मुताबिक कंपनी ने अपने 399 रुपए वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान को अपग्रेड कर दिया है और अब इस प्लान में लोगों को रोजाना 2.4GB डेटा मिलेगा। आपको बता दें कि इस प्लान में यूजर्स को 84 दिनों के लिए रोजाना 2.4जीबी डेटा मिल रहा है। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग, एसएमएस जैसी बाकी सुविधाएं समान ही हैं, सिर्फ डेटा लिमिट को बढ़ाया गया है। हालांकि आपको बता दें कि एयरटेल का चुनिंदा यूजर्स को मिल रहा है। चुनिंदा यूजर्स को 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ बढ़े हुए डेटा का लाभ भी मिल रहा है। बाकी यूजर्स के लिए बाजार में 399 रुपए वाला प्लान 1.5जीबी डेटा और 70दिनों की वैधता के साथ उपलब्ध है।

जियो को कड़ी टक्कर
एयरटेल के इस प्लान से रिलायंस जियो के प्लान को कड़ी टक्कर मिल रही है। जियो के 399 रुपए वाले प्लान में यूजर्स को 84 दिनों के लिए प्रतिदिन 1.5GB डेटा मिलती है। जबकि एयरटेल यूजर्स को 2.4जीबी डेटा। इस हिसाब से देखें तो एयरटेल यूजर्स को 1GB डेटा के लिए मात्र 1.97 रुपए देना पड़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications