Jio का बड़ा धमाका, जियो फाइबर यूजर्स को अब मिलेगा डबल डेटा

नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने अपने जियो फाइबर यूजर्स को बेहतरीन तोहफा दिया है। लॉकडाउन के दौरान घर से काम करने वालों को जिया फाइबर का ये बेहतरीन गिफ्ट है। जियो फाइबर ने अपने एनुअल सब्सक्रिप्शन को डबल डेटा प्लान का ऑफर दिया है, जिसमें यूजर्स को अब अतिरिक्त डेटा का बेनिफिट्स मिल रहा है। जियो फाइबर ने अपने यूजर्स को डबल डेटा प्लान का ऑफर देते हुए नया प्लान पेश किया है, जिसका फायदा सिर्फ उन्हीं यूजर्स को मिलेगा, जिन्होंने जियो फाइबर का एनुअल प्लान लिया है।

 जियो का डबल धमाका

जियो का डबल धमाका

जियो फाइबर ने अपने यूजर्स के लिए खास प्लान पेश किया है, जिसका फायदा सिर्फ उन्हीं यूजर्स को मिलेगा, जिन्होंने Jio Fiber का एनुअल सब्सक्रिप्शन लिया है। इन यूजर्स को अब जियो फाइबर की तरफ से अतिरिक्त डेटा का बेनिफिट्स मिलेगा। जियो की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक जियो फाइबर के ब्रान्ज से लेकर टाइटेनियम तक के सभी प्लान्स में अब एनुअल सब्सक्रिप्शन पर एक्सट्रा डेटा मिलेगा। जियो फाइबर के जिन यूजर्स ने ब्रान्ज प्लान का सालाना सब्सक्रिप्शन लिया है अब उन्हें कंपनी की ओर से हर महीने 350GB डेटा मिलेगा। अब कंपनी यूजर्स को 100GB एक्सट्रा डेटा दे रही है।

 Jio Fiber Silver प्लान

Jio Fiber Silver प्लान

जियो फाइबर के सिल्वर प्लान के एनुअल सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब 800 जीबी तक डेटा मिलेगा। इस प्लान में अब यूजर्स को 200GB प्लान बेनेफिट, 200GB डबल डेटा बेनेफिट के साथ-साथ 200 जीबी इन्ट्रोडक्टरी डेटा के अलावा 200GB एनुअल प्लान बेनेफिट भी मिलेगा। इस तरह से अब इस प्लान में यूजर्स को 12 महीने में 500 जीबी के बजाए 800 जीबी का लाभ मिलेगा।

 Jio Fiber Gold Plan

Jio Fiber Gold Plan

वहीं जियो फाइबर के गोल्ड प्लान में यूजर्स को अब 1750 जीबी डेटा मिलेगा। इसमें 500 जीबी एनुअल प्लान बेनिफिट, 250 डीबी इंट्रोडक्टरी डेटा, 500 जीबी डबल डेटा बेनिफिट मिलेगा। वहीं डायमेंड प्लान में यूजर्स को अब 4000जीबी डेटा मिलेगा। इसके साथ-साथ टाइटेनियम प्लान के यूजर्स को 15000GB डेटा मिलेगा, जिसमें 5000 GB एनुअल प्लान बेनेफिट, 5000GB डबल डेटा बेनिफिट और 5000GB प्लान बेनेफिट मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+